featured राजस्थान

जयपुर में कांग्रेस की ‘महंगाई हटाओ महारैली’, सोनिया, राहुल और प्रियंका करेंगे रैली को संबोधित

navbharat times 3 जयपुर में कांग्रेस की ‘महंगाई हटाओ महारैली', सोनिया, राहुल और प्रियंका करेंगे रैली को संबोधित

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच जयपुर में कांग्रेस महारैली करने जा रही है। कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली में भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर आयोजित रैली में राहुल गांधी करीब 90 मिनट रुकेंगे, – News18 हिंदी

जयपुर में कांग्रेस की ‘महंगाई हटाओ महारैली’

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच जयपुर में कांग्रेस महारैली करने जा रही है। कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली में भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी संबोधित करेंगे। महंगाई हटाओ महारैली’ को लेकर प्रदेश भर में पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि इस रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी पहुंचेंगी।

सोनिया, राहुल और प्रियंका करेंगे रैली को संबोधित

वहीं इस रैली में देश भर से पार्टी कार्यकर्ता और अन्य प्रमुख नेता भाग लेने पहुंच चुके हैं। साथ ही इसमें कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। रैली के प्रचार-प्रसार के लिए शहर के सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर बैनर-पोस्टर लग गए हैं। इन पोस्टर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के चित्र हैं।

सीएम अशोक गहलोत ने दी जानकारी

उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस के तमाम नेता केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमले करने की तैयारी में हैं। वहीं रैली को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वो राजस्थान की धरा पर पधार रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी का स्वागत करता हूं। कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी मैं स्वागत करता हूं जो इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागी बने हैं।

Related posts

ट्रंप ने दी धमकी, दम है तो 4 नवंबर के बाद ईरान से खरीद कर दिखाए तेल

mahesh yadav

गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व सीएम समेत 11 में से 8 विधायक भाजपा में होने जा रहे शामिल

Rahul

दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में ढही तीन मंजिला इमारत

Srishti vishwakarma