featured दुनिया

अमेरिका में तूफान का कहर: 6 राज्यों में भारी तबाही, 100 लोगों की गई जान

अमेरिका में तूफान का कहर: 6 राज्यों में भारी तबाही, 100 लोगों की गई जान

अमेरिका में बीते दिन आए 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने 6 राज्यों में भारी तबाही मचाई है। इस बवंडर की वजह से कम से कम 100 लोगों की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक केंटकी में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। तूफान की वजह से कई इमारतें ढह गई हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

पांच राज्यों में भंयकर तबाही 
इस तूफान ने अब तक पांच राज्यों में भारी तबाही मचाई है। कई गाड़ियां इस भयंकर तूफान की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। वहीं, जान व माल को भी भारी नुकसान हुआ है।

अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा तूफान
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस तूफान को इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बताया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि यह एक त्रासदी है। हम अभी भी नहीं कह सकते कि इस तूफान में कितने लोगों की जान चली गई है और कितना नुकसान हुआ है।

राज्य में आपातकाल की घोषणा
केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है। उन्होंने कई जगह लोगों के मलबे में दबे होने की पुष्टि की है और आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या 100 के पार पहुंच सकती है। केंटकी में 2 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई है। फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है। तूफान में जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें :-

Corona Case Update: बीते 24 घंटों में मिले 7,774 नए केस, 306 लोगों की मौत

Related posts

हवा से भी फैल रहा कोरोना वायरस, डॉक्टर और विशेषज्ञों के बाद WHO ने भी माना

Rani Naqvi

मैथिली को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार ने बनाया वैकल्पिक विषय

bharatkhabar

अभिनंदन वर्धमान अपडेट: IAF पायलट को वाघा बॉर्डर से दिल्ली लाया जाएगा

bharatkhabar