एक तरफ जहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी को मजबूत करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। तो वहीं अब दूसरी तरफ कांग्रेस के लिए एक और बुरी ख़बर सामने आयी है ।
यह भी पढ़े
Breaking News : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दर्दनाक हादसा,खाई में गिरी मिनी बस, 11 लोगों की मौत
गोवा में कांग्रेस के आठ विधायक आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा ज्वाइन करने से पहले बागी विधायकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात भी की है। इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने इन आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया था।
ये 8 विधायक भाजपा में होने जा रहे शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्स सिकेरा और रुडोल्फ फर्नांडिस।
Goa | 8 Congress MLAs join BJP
We have joined BJP to strengthen the hands of PM Modi & CM Pramod Sawant… ‘Congress chhodo, BJP ko jodo’: says former Congress MLA, Michael Lobo pic.twitter.com/LMSEAjqUXb
— ANI (@ANI) September 14, 2022
आपको बता दें कि 40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में सत्ताधारी भाजपा के 20 विधायक हैं। वही, कांग्रेस के पास कुल 11 विधायक हैं। इससे पहले, जुलाई 2019 में कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए