featured राजस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हुई एंजियोप्लास्टी सर्जरी, पीएम मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना

photo 2021 08 27 13 15 08 7032483 835x547 m मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की हुई एंजियोप्लास्टी सर्जरी, पीएम मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबियत नासाज चल रही है। जिसके चलते उन्हें एसएमएस अस्पताल में ले जाया गया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

अशोक गहलोत की हुई एंजियोप्लास्टी सर्जरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। गहलोत की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अशोक गहलोत को सीन में तेज दर्द की शिकायत थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। सीएम ने बताया कि, एसएमएस अस्पताल में ही उनकी एंजियोप्लास्टी की जाएगी। डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा- जल्द वापस आऊंगा

मुख्यमंत्री गहलोत का ट्वीट- ‘कोविड के बाद से ही मुझे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही थी। कल से मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा था, जिसके बाद मैंने आज एसएमएस हॉस्पिटल में अपना CT-Angio करवाया है। यहां के डॉक्टरों द्वारा मेरी एंजियोप्लास्टी की जाएगी। मुझे खुशी है कि मेरा इलाज एसएमएस हॉस्पिटल में हो रहा है। मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। आप सभी की दुआएं और आशीर्वाद मेरे साथ है।”

पीएम मोदी ने ट्वीट कर स्वस्थय होने की कामना की

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर के अस्पताल में एंजियोप्‍लास्‍टी कराने वाले राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। पीएम ने गहलोत के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करते हुए ट्वीट में लिखा, ‘आपके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र रिकवरी की प्रार्थना करता हूं।’

सोनिया गांधी और कई नेताओं ने जानी कुशलक्षेम

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ ही कई नेताओं ने उनकी कुशलक्षेम जानी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सवाई मान सिंह अस्पताल के डॉक्टर सुधीर भंडारी ने बताया कि पोस्ट कोविड की बीमारी से गहलोत परेशान थे। एक-दो दिन से उनकी छाती व पीठ में दर्द और दाहिने हाथ में भारीपन के असामान्य लक्षण थे। ऐसे में गुरुवार रात को उनका चेकअप किया गया। देर रात ईसीजी की गई।

पोस्ट कोविड की समस्याओं से जूझ रहे हैं सीएम

दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पोस्ट कोविड की समस्याओं से जूझ रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गुरुवार रात दिल्ली जाने का कार्यक्रम था। लेकिन रात में तबियत खराब होने के चलते इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। सीएम कई बार अपने वर्चुअल कार्यक्रमों में भी ये बात कह चुके हैं। इसी के चलते  गहलोत सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नहीं शामिल हो रहे हैं।

Related posts

मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स ने 31.29 करोड़ की हेरोइन और 15.96 करोड़ की कोकीन की जब्त

Rahul

जन्मदिन स्पेशल: जानिए घर में सौतन को देखकर क्या बोली थी धर्मेंद्र की पहली पत्नी

Rani Naqvi

दिल्ली एयरपोर्ट पर पिछले 24 घंटे में सीआईएसएफ के 18 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए

Shubham Gupta