देश भारत खबर विशेष मध्यप्रदेश

एमपी में बारिश ने मौसम को किया नम, देखें कैसे आया प्री मानसून

मौसम ने फिर लिया करवट,देहरादून में सुबह से झमाझम बारिश

रतलाम। बुधवार शाम हुई बारिश के बाद गुरुवार को भी आसमान पर घने काले बादल छाए हुए हैं माना जा रहा है कि चक्रवात वायु के कारण यह प्री मानसून संभव हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक यह प्री मानसून की बारिश है जो 15 जून तक जारी रहेगी। बारिश शुरू होने के साथ शहर के कई इलाकों की बिजली बंद हो गई।
बादलों की आवाजाही से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बुधवार को शहर में 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। अनाज मंडी में रखा गेहूं, सोयाबीन और प्याज भीग गया। बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, तापमान 1.1 गिरकर 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को शहर का तापमान 43.6 डिग्री था। मौसम विभाग के मुताबिक यह प्री मानसून की बारिश है जो 15 जून तक जारी रहेगी।
रावटी के हरथल निवासी रवि पिता रामा कटारा (19) और आयुष भूरजी गरवाल (12) बुधवार को खेत पर काम कर रहे थे। शाम को बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने लगी थी। बारिश से बचने के लिए रवि और आयुष खेत स्थित पेड़ के नीचे खड़े हो गए, बिजली गिरने से वह झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए रावटी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से रतलाम रैफर कर दिया।
मुंबई में तूफान के असर के चलते सेफ्टी ऑडिट टीम का दौरा निरस्त हो गया। 4 अधिकारियों की यह टीम रतलाम स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था देखने आ रही थी। रतलाम मंडल में तैयारियां भी पूरी हो गई थी।
4000 बोरी गेहूं, सोयाबीन और प्याज भीगा
बारिश से अनाज मंडी में रखा 4000 बोरी प्याज, गेहूं और सोयाबीन भीग गया। बारिश से उपज बचाने के लिए किसानों एवं व्यापारियों ने अपना माल तिरपाल से ढंका। किसानों को नुकसान ना हो इसलिए मंडी प्रशासन ने बारिश देखते हुए किसानों से माल पर तिरपाल ढंकने का अनाउंसमेंट कराया। मंडी व्यापारी मनोज जैन ने बताया बारिश से व्यापारियों का माल भीगा है। एक तो अनाज मंडी में प्याज खरीदी कर रहे हैं ऊपर से व्यापारियों को शेड से माल हटाने का बोल रहे हैं। बारिश में हम कहा से माल हटाए। प्याज के लिए सैलाना बस स्टैंड स्थित मंडी है तो फिर अनाज मंडी में क्यों खरीदी की जा रही है। मंडी प्रशासन जगह की व्यवस्था करें नहीं तो मजबूरी में व्यापारियों को मिलकर मंडी बंद करना पड़ेगी।

Related posts

तृणमूल कांग्रेस के नेता कर रहे संसद के बाहर FRDI के मुद्दे पर प्रदर्शन

Rani Naqvi

पोषण खर्च में ओडिशा राष्ट्रीय स्तर 35 वें स्थान पर

Trinath Mishra

अमृतपाल की तलाश तीसरे दिन भी जारी, उसके फाइनेंसर कलसी को मिला 35 करोड़ विदेशी फंड

Rahul