देश मध्यप्रदेश

एमआईसी सदस्यों के साथ कांग्रेसी पार्षद पति ने जबरन की मारपीट, चर्चा के दौरान घुसे थे सदन में

congress manifesto एमआईसी सदस्यों के साथ कांग्रेसी पार्षद पति ने जबरन की मारपीट, चर्चा के दौरान घुसे थे सदन में

इंदौर। पानी की समस्या को लेकर यहां पहुंचे पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद पति ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को बजट पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा किया। बजट सत्र शुरू हुआ तो 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ जबरन सदन में घुस गए, हंगामे के बाद महापौर, सांसद, विधायक और भाजपा पार्षदों ने लसुड़िया थाने पहुंचकर धरना दिया और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
महापौर मालिनी गौड़ ने बुधवार को इंदौर नगर निगम में अपना पांचवा और आखिरी बजट पेश किया था। इस बजट को गुरुवार को चर्चा के बाद पारित किया जाना था। बजट पर चर्चा के लिए सभी पार्षद और एमआईसी सदस्य सदन पहुंचे थे। इसके पहले पानी की समस्या को लेकर सुबह से ही पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद पति चिंटू चौकसे 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ यहां पहुंचकर हंगामा कर रहे थे। वे निगम के साथ ही नर्मदा प्रोजेक्ट के अधीक्षण यंत्री हरभजन सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
बजट पर जैसे ही चर्चा शुरू हुई चौकसे अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ जबरन सदन में घुस गए और मना करने पर मारपीट करने पर उतारू हो गए। सभापति के मना करने के बाद भी वे भाजपा और निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपशब्द का प्रयोग करते रहे। मामला बिगड़ता देख पार्षद सुधीर देड़गे कार्यकर्ताओं को बाहर जाने का कहने लगे तो उनके साथ हाथापाई की गई। करीब आधे घंटे तक सदन में हंगामा होता रहा। निगम के बजट सत्र में हंगामा करने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि निगम शहर को पानी नहीं दे पा रहा है और यहां लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। आपत्ति के बाद सभी को वहां से हटाया गया। इस बीच काफी देर तक भाजपा और कांग्रेस के पार्षद आमने-सामने आकर नारेबाजी करते रहे।

Related posts

नए साल के जश्न पर बनीं फायर सर्विसेज की योजना, 1300 अग्निशामक मुस्तैद होंगे ड्यूटी

Trinath Mishra

MP: कोरोना काल में सिनेमाघरों का बुरा हाल, अब तक 20 हजार करोड़ का नुकसान

Saurabh

आजाद भारत के प्रमुख राजनीतिक कार्यकाल

Rani Naqvi