featured देश

राम मंदिर ट्रस्ट जमीन मामले में राहुल गांधी का तंज, कहा श्रीराम स्वयं न्याय है, सत्य है, धर्म हैं

RAHUL GANDHI TWEET राम मंदिर ट्रस्ट जमीन मामले में राहुल गांधी का तंज, कहा श्रीराम स्वयं न्याय है, सत्य है, धर्म हैं

दिल्ली: राम मंदिर ट्रस्ट जमीन घोटाले के मामले पर विपक्ष की पार्टियां लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर है। सपा और आम आदमी पार्टी के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी मामले पर ट्विट कर तंज कसा है। राहुल ने कहा श्रीराम स्वयं न्याय है, सत्य है, धर्म हैं। उनके नाम पर धोखा अधर्म है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कसा तंज

राम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा जमीन खरीदने पर राहुल गांधी ने ट्विट किया है। राहुल ने भगवान राम को स्वयं न्याय,सत्य और धर्म कहा, राहुल ने आगे लिखा भगवान राम के नाम पर धोखा अधर्म है।

संजय सिंह ने भी बोला हमला

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह राम मंदिर ट्रस्ट पर लगातार हमलावर है। सांसद संजय सिंह ने ट्रस्ट पर कई गभीर आरोप लगाए है। साथ ही जमीन खरीद के कागज भी सार्वजिनक कर चुके है। सांसद ने कुछ कागज दिखाते हुए आरोप लगाया था कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की सहायता से 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ में खरीदी थी।

ट्रस्ट ने आरोपों को नकारा

दो करोड़ की जमीन 18 करोड़ में खरीदने के आरोप को रामजन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने खारिज कर दिया। चंपत राय ने आगे कहा जमीन के दाम बढ़े लेकिन बाजार की कीमत से कम पर खरीदी थी जमीन।

Related posts

पाकिस्तान की जेल से रिहा हुआ हामिद निहाल अंसारी,जेल वैन से लाया गया वाघा बॉर्डर

mahesh yadav

…अगर आपके पैन कार्ड में भी है गड़बड़ी तो से खबर जरुर पढ़ें

shipra saxena

उत्तराखंडः दयालु लोग चला रहे हैं स्ट्रीट डॉग की रक्षा के लिए एनजीओ

mahesh yadav