Breaking News featured देश

कांग्रेस में बड़ा बदलाव, संगठन महासचिव की जिम्मेदारी अशोक गहलोत को मिली

2018 02 25 pgzsp nl कांग्रेस में बड़ा बदलाव, संगठन महासचिव की जिम्मेदारी अशोक गहलोत को मिली

 नई दिल्ली। कांग्रेस की कमान जिस दिन से राहुल गांधी के हाथों में आई है उसी दिन से वो पार्टी में कई नए बदलाव कर रहे हैं। राहुल गांधी पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस को देश में दोबारा खड़ा करने की है। इसलिए अब वो अपने भरोसेमंद लोगों को बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां सौंप रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सोनिया गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले जर्नादन द्विवेदी को पार्टी के संगठन महासचिव के पद से हटा दिया है। द्विवेदी की जगह अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दे दी गई है। 2018 02 25 pgzsp nl कांग्रेस में बड़ा बदलाव, संगठन महासचिव की जिम्मेदारी अशोक गहलोत को मिली

बता दें कि सुबह ही पार्टी अध्यक्ष ने अशोक गहलोत को गुजरात प्रभारी के पद से हटाते हुए उनकी जगह राजीव सातव के हाथों में गुजरात की जिम्मेदारी सौंप दी थी। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात चुनाव से पहले एआईसीसी का महासचिव बनाते हुए गुजरात प्रभारी के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके अलावा राहुल गांधी ने लालजी देसाई को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल का मुख्य आयोजक नियुक्त किया है, जोकि महेंद्र जोशी की जगह लेंगे।

Related posts

अमित शाह के बयान का आजम खान की पत्नी ने दिया जवाब, कहा- आजम एक मजबूत राष्ट्रीयवादी

Rani Naqvi

लड़की आपको पसंद करती है या नहीं, इन इशारों से करें पता

Rahul

पीएम को मिलेगा 3 अक्टूबर को ‘यूएनईपी चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार

mahesh yadav