featured देश राज्य

राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने जाएंगे, 16 दिंसबर को संभाल सकते कार्यभार

rahul gandhi

नई दिल्ली। सोमवार को राहुल गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। चूंकि किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। इसलिए नाम वापसी के अंतिम दिन यानी सोमवार को उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि 16 दिंसबर को वो राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाल सकते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस में पीढ़ीगत बदलाव भी हो जाएगा। जब उनकी मां और सबसे लंबी अवधि तक पार्टी अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी औपचारिक तौर पर उन्हें बागडोर सौंपेंगी। यह बदलाव देश की सबसे पुरानी पार्टी में नए युग का आगाज करेगा।

rahul gandhi
rahul gandhi

बता दें कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता के बाद से आधी सदी से ज्यादा वक्त तक देश पर शासन किया है। नेहरू गांधी परिवार के वंशज 47 साल के राहुल के सामने पार्टी की खोई हुई प्रतिष्ठा को लौटने का कठिन काम है। पार्टी के सितारे हालिया वर्षों में गर्दिश में रहे हैं। एक समय पूरे देश पर कांग्रेस का नियंत्रण था लेकिन वर्तमान में सिर्फ पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में उसकी सरकार है।

वहीं इस पद के लिए मैदान में अकेले राहुल गांधी ही हैं। राहुल के पक्ष में कुल 89 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच में सभी नामांकन पत्रों को वैध पाया गया। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव प्राधिकार (सीईए) के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन और सीईए के सदस्य मधुसूदन मिस्त्री और भुबनेश्वर कलीता घोषणा करेंगे कि सिर्फ राहुल ने शीर्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। 16 दिसंबर को सोनिया गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में राहुल को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा।

Related posts

चुनावी बुखार: हेमा मालिनी पहुंची खेत में, सोशल मीडिया ने बनाया ‘हवाई जहाज’, तश्वीरें वायरल

bharatkhabar

लगातार पांचवे दिन कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, आम आदमी को राहत

Ankit Tripathi

सोनिया ने किया डिनर पार्टी का आयोजन, 17 विपक्षी पार्टियों के नेता हो सकते हैं शामिल

Rani Naqvi