featured मध्यप्रदेश

Bharat Jodo Yatra: आगर-मालवा जिले में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, जानें कार्यक्रमों को शेड्यूल

Fi5cbABWAAM0mhg Bharat Jodo Yatra: आगर-मालवा जिले में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, जानें कार्यक्रमों को शेड्यूल

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्य प्रदेश में 10वां दिन है। आज यात्रा मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले में प्रवेश करेगी।

ये भी पढे़ं :-

UP News: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी के होंगे अब 11 घंटे दर्शन, एक दिसंबर से नई व्यवस्था होगी लागू

इस जिले में तीन दिन और दो रात रुक कर जिले में 97 किलोमीटर की यात्रा करेगी। आगर-मालवा से यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी।

आज की यात्रा का कार्यक्रम

  • कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह छह बजे जनाहा गांव से शुरू हुई।
  • यात्रा सुबह 10 बजे टी ब्रेक के लिए आगर जिले के तनोदिया गांव में रुकेगी।
  • इसके बाद यह यात्रा दोपहर बाद साढ़े तीन बजे फिर शुरू होगी।
  • शाम साढ़े छह बजे आदक छावनी चौक पहुंचेगी।
  • पदयात्री कासी बरदिया में रात्रि विश्राम करेंगे।

राहुल गांधी इन मंदिरों के करेंगे दर्शन
यात्रा के दौरान राहुल गांधी बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर और नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं. यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है।

यात्रा की सुरक्षा के लिए करीब दो हजार पुलिसकर्मी किए तैनात
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले में प्रवेश स्थल से लेकर अंतिम छोर तक फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर लगाकर जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है। यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन भी तैयार है। यात्रा की सुरक्षा के लिए करीब दो हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Related posts

मनोज कुमार को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

bharatkhabar

पायलट और केबिन क्रू के बीच हाथापाई से पीआईए विमान ने 3 घंटे देरी से भरी उड़ान

rituraj

बेनामी संपत्ति वालों पर नकेल कसने में जुटी मोदी सरकार

piyush shukla