featured यूपी

UP News: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी के होंगे अब 11 घंटे दर्शन, एक दिसंबर से नई व्यवस्था होगी लागू

banke bihari mandir 1603183632 UP News: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी के होंगे अब 11 घंटे दर्शन, एक दिसंबर से नई व्यवस्था होगी लागू

UP News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी मंदिर के दर्शन समय में बढ़ोतरी की गई है। ये निर्देश मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन की ओर से दिए गए हैं।

नए समय के अनुसार ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन
नए समय के अनुसार अब ठाकुर बांकेबिहारी जी के भक्तों को कुल 11 घंटे दर्शन होंगे, जिसमें सुबह और शाम साढ़े पांच-पांच घंटे होंगे। बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधक ने इसका एक नोटिस मंदिर परिसर में चस्पा कर दिया है। नोटिस के अनुसार एक दिसंबर से नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

Vrindavan Banke Bihari Temple History Mathura Temple UP | Banke Bihari  Temple: वृंदावन में है विश्व प्रसिद्द बांके बिहारी मंदिर, यहां लगती है  हजारों की भीड़, जानें- पूजा का ...

बता दें कि पिछले दिनों मंदिर के दर्शन समय में बढ़ोतरी करते हुए शरद ऋतु में सुबह 7.30 से दोपहर एक बजे तक और शाम चार से 9.30 तक दर्शन कराने के आदेश दिए थे। गर्मियों में सुबह सात से दोपहर 12.30 बजे तक और शाम पांच से रात 10.30 तक मंदिर के पट खुलेंगे। अब तक मंदिर के दर्शन का समय सुबह 8.45 से दोपहर एक बजे तक तथा शाम को 4.30 से रात 8.30 तक है।

Thakur Banke Bihari Mandir Timing In Winter Vrindavan - वृंदावन: दिवाली बाद  बदलेगा श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन का समय, भाईदूज से शीतकालीन सेवा,  जानिए कब खुलेंगे ...

ठाकुर जी के दर्शन का समय को लेकर नोटिस चस्पा दिया है: सेवायत
इस संबंध में मंदिर के सेवायत आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी का कहना है कि उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन का समय बढ़ाए जाने संबंधी नोटिस को मंदिर परिसर में चस्पा देखा है।

Related posts

गलत प्लेटफार्म की जानकारी मिलने के बाद मची भगदड़ में एक की मौत

Rani Naqvi

सरकार की कोशिश: 2022 तक सबको मिले घर

bharatkhabar

चार जजों के मामले पर चीफ जस्टिस ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

Rani Naqvi