यूपी

राहुल ने माना सपा सरकार में युवा हुए बेरोजगार: अमित शाह

amit shah 5 1 राहुल ने माना सपा सरकार में युवा हुए बेरोजगार: अमित शाह

अम्बेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यहां समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबन्धन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव सरकार के कामकाज पर भी सवाल उठाये। शाह ने कहा कि 27 साल यूपी बेहाल का नारा देने वाली कांग्रेस अब 17 साल यूपी बेहाल की बात करने लगी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूछते हैं कि उन्होंने क्या किया? जबकि उनके परनाना जवाहर लाल नेहरू, दादी इन्दिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह सरकार के जरिए साठ साल देश में राज क्या किया। आखिर राहुल बताएं कि साठ साल में आपने क्या किया? इसका जवाब दीजिए। उन्होंने कहा कि राहुल चुनावी सभा में स्वीकार चुके हैं, उत्तर प्रदेश के युवा बेरोजगार हैं। ये दो पार्टियों का नहीं दो भ्रष्टाचारी कुनबो का गठबंधन है। एक शहजादे से मां परेशान है और दूसरे से उसके पिता परेशान हैं।

amit shah 5 1 राहुल ने माना सपा सरकार में युवा हुए बेरोजगार: अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि साठ साल में गरीब के घर में पीने का पानी नहीं पहुंचा। गैस का चूल्हा नहीं पहुंचा। जबकि मोदी सरकार ने महज दो साल में दो करोड़ घरों में रसोई गैस के मुफ्त कनेक्शन पहुंचाये। मोदी सरकार ढाई साल में हर 15 दिन में एक योजना लेकर आई है। अभी तक मोदी सरकार 93 योजनाएं लेकर आई है, लेकिन यूपी में अखिलेश यादव सरकार होने के कारण यह जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी हर रोज योजना बना रहे हैं, यूपी के विकास के लिए भेज रहे हैं, लेकिन लखनऊ में यूपी सरकार का ट्रान्सफार्मर जल गया है। इसे उखाड़ कर फेंक दो और भाजपा की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाओ।

शाह ने कहा कि आज सपा सरकार में प्रदेश में में माताएं बहनें सुरक्षित नहीं हैं। 24 घण्टे बिजली नहीं आती है। फिर भी अखिलेश बाबू कह रहे हैं काम बोलता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वास्तव में सपा सरकार में सिर्फ अपराध का ग्राफ बढ़ा। चोरी, लूट, डकैती, अपहरण में प्रदेश नम्बर वन बना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम यूपी को देश का नम्बर वन राज्य बना देंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बुआ और भतीजे ने यूपी को बर्बाद कर दिया। भाजपा की सरकार बनते ही लघु और सीमान्त किसानों का कर्ज पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा। गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिन के अन्दर किया जायेगा। इसके अलावा सम्पूर्ण धान की खरीद होगी और छात्राओं की शिक्षा मुफ्त होगी। उन्होंने सपा सरकार में लैपटॉप भी धर्म पूछकर बांटने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा सरकार में जाति और धर्म के भेदभाव के बगैर सभी युवाओं को लैपटॉप दिया जायेगा।

अमित शाह ने कहा कि एक व्यक्ति का बैल काटे जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हमने तय किया है कि जिस दिन हमारे मुख्यमंत्री शपथ लेंगे, उसी दिन रात को बारह बजे से पहले यूपी में सारे कत्लखाने बन्द कर दिये जायेंगे। शाह ने कहा कि हम गाय और बैल के खून की नहीं घी और दूध की नदियां बहाना चाहते हैं। हम पूर्वांचल विकास बोर्ड के जरिए इस क्षेत्र का विकास करने का काम करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने जनता से कहा कि आपने सबको मौका दिया, एक मौका मोदी जी को दे दीजिए। हम उत्तर प्रदेश से जातिवाद और भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश में जहां भी गया वहां लोगों का अपार समर्थन मिला। यूपी में भाजपा की आंधी चल रही है। ग्यारह मार्च को दो तिहाई बहुमत के साथ यूपी में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

 

 

Related posts

शादी का झासा देकर विधवा और उसकी नाबालिग बेटी के साथ किया रेप

Srishti vishwakarma

संगम नगरी में 138 देशों के वैज्ञानिकों का जमावड़ा

kumari ashu

कासगंज में फिर तनाव की स्थिति बनी, धार्मिक स्थल की दीवार को तोड़ा

Breaking News