featured देश

पंजाब: MLA सुखपाल खैरा समेत आप के 3 बागी विधायक कांग्रेस में शामिल

कोरोना संकट की बीच मदद को आगे आई कांग्रेस, शुरू करेगी हेल्प डेस्क  

पंजाब में बगावत का सामना कर रहे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को दिल्ली में पेशी से पहले खुशखबरी मिल गई है। जहां आम आदमी पार्टी के तीन बागी विधायकों सुखपाल सिंह खैरा, जगदेव सिंह कमलू और पिरमल सिंह धौला ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

सीएम ने तीनों का पार्टी में किया स्वागत

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीनों का पार्टी में स्वागत किया। साथ ही पंजाब कांग्रेस के आधिकारिक पेज से इस बात की जानकारी शेयर की गई। बता दें कि सीएम अमरिंदर पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह को सुलझाने के लिए, गठित तीन सदस्यीय पार्टी पैनल से मिलने आज दिल्ली जा रहे हैं। मीटिंग आज शाम या 4 जून की सुबह होगी।

अमरिंदर की क्षमता पर सवाल !

पार्टी सूत्रों के मुताबिक सीएम के खिलाफ कई तरह की शिकायतें हैं। जिसमें दलितों का कम प्रतिनिधित्व भी शामिल है। साल 2015 में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और पुलिस फायरिंग से जुड़े मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने में सरकार की क्षमता पर भी राज्य के नेताओं ने सवाल उठाए हैं।

‘अन्य नेताओं ने सीएम के खिलाफ मोर्चा खोला’

दरअसल हाल के कुछ दिनों में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तीखी बयान बाजी देखने को मिली। वहीं विधायक परगट सिंह और अन्य नेताओं ने भी मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। याद हो कि नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते मंगलवार को इस समिति से मुलाकात कर अपने विचार रखे थे। जहां उन्होंने कहा था कि सत्य प्रताड़ित हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता।

Related posts

राज्योत्सव में 2,500 से अधिक लोगों का नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

Trinath Mishra

तो इस शख्स को डेट कर रही हैं सारा अली खान, तस्वीरें हुईं वायरल

pratiyush chaubey

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुआ आत्मघाती हमला, 25 की मौत, 35 घायल

rituraj