Breaking News featured यूपी

विश्व साइकिल दिवस पर अखिलेश बोले, साइकिल चलती जाएगी, आगे बढ़ती जाएगी

World Cycle Day, Samajwadi Party, Akhilesh Yadav, Yogi Sarkar, UP News

विश्व साइकिल दिवस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव का एक ट्वीट काफी चर्चा में है। उन्होंने कहा है, साइकिल चलती जाएगी, आगे बढ़ती जाएगी। विश्व साइकिल दिवस पर सबको हार्दिक शुभकामनाएं, साइकिल चलाएं, सेहत बनाएं, पर्यावरण बचाएं।

भाजपा में चल रही जोरदार उथल-पुथल के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव खासे सक्रिय हो गए हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए रोजना भाजपा सरकार की घेराबंदी कर रहे हैं। बीएल संतोष के लखनऊ दौरे और उनके द्वारा सीएम योगी के पक्ष में किए गए ट्वीट पर भी उन्होंने जोरदार कटाक्ष किया था।

अखिलेश यादव के ट्वीट का सपा लोगों ने जोरदार समर्थन किया है। प्रमोद सिंह यादव ने लिखा है, सबको शुभकामनाएं, 22 में बाइसकिल। रितिक यादव ने लिखा है, रास्ता कैसा भी हो, साइकिल पार लगाएगी, साइकिल हमको देखना हर मंजिल पहुंचाएगी।

भानु यादव बाबा जी ने लिखा है, गांव से चली साइकिल यूपी से दिल्ली तक जाई, तेल बचाएं, धर्म बचाएं, पाखंड भगाएं, झूठ भगाएं, हर मर्ज की दवा है साइकिल। भारत के कहे नर-नारी, दुख मिटेगा करो साइकिल की सवारी।

 

यूपी की बीमारी को भी दूर भगाएगी साइकिल

अखिलेश यादव के समर्थक इंजीनियर यदुवेन्द्र ने कहा है कि साइकिल शरीर की बीमारियों को दूर भगाती है। 2022 में साइकिल यूपी की बीमारियों को भी दूर भगाएगी। नरेन्द्र सिंह ने लिखा है, आम आम आदमी के स्वास्थ्य की सवारी है साइकिल, 22 के विकास की तैयारी है साइकिल।

विरोध में भी लिख रहे लोग

उदय एसपी नाम के शख्स ने लिखा है, पिताजी को धक्का देकर कौन साइकिलिंग में जीत पायेगा। माननीय पूर्व मुख्यमंत्री साहब आप समाजवाद के नाम पर यादव-वाद करते आये हैं। प्रदेश की जनता अब आपके नापाक इरादे को भलीभांति समझ चुकी है। आपकी जिला पंचायत अध्यक्ष की लिस्ट से पता चल गया है। अबकी बार साइकिल पंक्चर नहीं होगी बल्कि इसका टायर फटेगा।

पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित है सपा

समाजवादी पार्टी पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित है। भाजपा ने चुनावों को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंकी थी। गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाएं बताई थीं। उसके बाद भी जो रिजल्ट आया है, वह सपा के पक्ष में है। पंचायत चुनावों में मिले जबरदस्त समर्थन को सपा विधानसभा चुनाव तक जारी रखने की कवायद में जुटी है।

कोरोना के बाद सरकार से नाराज जनता को मनाने की कवायद

कोरोना में तमाम लोगों की मौत सरकारी अव्यवस्थाओं के चलते हो गई। हालांकि सरकार की कोशिशों के बाद सबकुछ सामान्य हो गया। मगर, कोरोना में अपनों को खोने वाले तमाम लोग अब भी सरकार से नाराज हैं। ऐसे में अखिलेश यादव भाजपा और सरकार से नाराज लोगों को अपने वोटरों में तब्दील करने की कवायद में जुटे हैं।

Related posts

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सपाइयों की मोटरसाइकिल रैली : मेरठ

Arun Prakash

पंजाब की विस्फोटक बल्लेबाजी आगे परास्त हुई चेन्नई, चार रनों से जीता मैच

lucknow bureua

सरताज : सीमा पर बढे़ तनाव को लेकर भारत-पाक एनएसए ने की बात

shipra saxena