featured पंजाब

Amritpal Singh News: अमृतपाल को पंजाब पुलिस ने किया भगोड़ा घोषित, जालंधर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू

amritpal singh Amritpal Singh News: अमृतपाल को पंजाब पुलिस ने किया भगोड़ा घोषित, जालंधर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू

Amritpal Singh News: खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।

ये भी पढ़ें :-

Wipro Layoffs: विप्रो ने फिर की छंटनी, 120 कर्मचारियों को किया बर्खास्त

वहीं. पंजाब पुलिस ने अब तक अमृतपाल से जुड़े 78 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पंजाब में दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई हैं। जालंधर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू है। पंजाब से लगने वाली सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह को लेकर अलर्ट किया है। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि किसी भी बहकावे में नहीं आएं और सिर्फ विश्वसनीय सोर्स पर ही भरोसा करें।

अमृतपाल सिंह खालिस्तान का कट्टर समर्थक है। जानकारी के मुताबिक ये 10 साल तक दुबई में रहा। इसके बाद फरवरी 2022 में भारत लौटा। यहां ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन को पंजाब के हक के नाम पर बनाया गया था। इस संगठन की अमृपाल कमान संभाल रहा है। ये अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव का निवासी है

Related posts

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में सामने आए 41,506 नए केस, 895 की मौत 

Rahul

उत्‍तर प्रदेश में ताउते तूफान का असर, कई जिलों में तेज बारिश की दस्‍तक

Shailendra Singh

डॉ. शेफाली जुनेजा को चुना गया ICAO का वाइस प्रेसीडेंट, भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला हैं शैफाली

Rahul