featured पंजाब

5 साल में दोगुनी हुई सुखबीर बादल की संपत्ति, कोरोना नियमों की अनदेखी और सड़क जाम करने पर 6 केस हुए दर्ज

31 01 2022 sukhbir badal 3 22426846 5 साल में दोगुनी हुई सुखबीर बादल की संपत्ति, कोरोना नियमों की अनदेखी और सड़क जाम करने पर 6 केस हुए दर्ज

पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। इसी को लेकर तमाम दिग्गजों के नामंकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच अकाली नेता सुखबीर बादल ने सोमवार को जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा।

विधानसभा चुनाव को लेकर सुखबीर बादल ने भरा नामांकन पत्र - sukhbir badal  filed nomination papers for the assembly elections

5 साल में दोगुनी हुई सुखबीर बादल की संपत्ति

पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। इसी को लेकर तमाम दिग्गजों के नामंकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी है। इसी बीच अकाली नेता सुखबीर बादल ने सोमवार को जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा। इस दौरान सुखबीर बादल की संपत्ति और उनपर दर्ज हुए मामलों की जानकारी भी सामने आई है। शपथ पत्र के अनुसार सुखबीर बादल की करोड़पति हैं। उनकी इनकम बढ़ी है और चल संपत्ति भी दोगुनी हो गई है। वहीं सुखबीर बादल पर पिछले 5 साल में सड़क जाम करने और कोरोना नियमों की अनदेखी जैसे मामलों में 6 नए केस दर्ज हुए हैं।

सुखबीर बादल की सालाना आमदन ही 2.23 करोड़ रुपए

जलालाबाद विधानसभा से दाखिल नामांकन पत्र में दिए शपथ पत्र के अनुसार सुखबीर बादल की सालाना आमदन ही 2.23 करोड़ रुपए है। सुखबीर सिंह की HUF के नाम पर 50.31 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इतना ही नहीं सुखबीर की खुद की अचल संपत्ति 52.95 करोड़ रुपए है। उनकी पत्नी की आमदन 2.10 करोड़ रुपए के करीब है। पत्नी हरसिमरत की अचल संपत्ति तीन गुणा बढ़ी है। 2017 में हरसिमरत की अचल संपत्ति 5.59 करोड़ थी, जो अब 18.61 करोड़ रुपए हो चुकी है।

2022 में कुल 7 पर्चे सुखबीर बादल पर दर्ज हो चुके हैं

सुखबीर बादल की जॉइंट फैमिली फर्म की आमदन भी दर्ज है, जो 4.58 लाख रुपए है। करोड़पति फैमिली के पास एक भी कार नहीं है। पूरे परिवार के पास दो ट्रैक्टर हैं, इनकी वेल्यू 2017 के मुकाबले आधी हो चुकी है। उन्होंने 2017 में इस हिंदू यूनाइटेड फर्म (HUF) का जिक्र नहीं किया था। इस बार दिए अपने एफिडेविट में इसका उल्लेख है। वहीं 2017 में सुखबीर बादल पर सिर्फ एक केस दर्ज था। 2022 में कुल 7 पर्चे उन पर दर्ज हो चुके हैं। इनमें से दो मामले कोर्ट में क्वेश्चनिंग के लिए भेजे जा चुके हैं। पांच मामले सड़क जाम करने, सरकारी काम में विघ्न और कोरोना नियमों का अनुपालन ना करने के हैं।

Related posts

बिहारः राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के तल्ख तेवर..

mahesh yadav

गुजरात: प्रचार के आखिरी दिन में मंदिरों की दौड़, राहुल जाएगे जगन्नाथ तो पीएम मोदी मां अम्बाजी

Rani Naqvi

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने जहां चंद्रशेखर आजाद से किया किनारा, तो कांग्रेस ने लगाया गले

Rani Naqvi