December 11, 2023 10:45 am
featured पंजाब राज्य

Punjab Elections 2022 : कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व विधायक जसबीर सिंह ने छोड़ी पार्टी

Screenshot 1103 Punjab Elections 2022 : कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व विधायक जसबीर सिंह ने छोड़ी पार्टी

पंजाब चुनाव से पहले राज्‍य में कांग्रेस को एक और झटका लगा है । किला रायपुर से पूर्व विधायक रहे जसबीर सिंह खांगुरा ने रविवार को पार्टी छोड़ दी है।

यह भी पढ़े

UP Election 2022 : मायावती ने जारी की नई लिस्‍ट, इन सीटों पर बदले कैंडिडेट

जसबीर सिंह ने आज यानि 30 जनवरी को अपना इस्‍तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है। उन्‍होंने इस्‍तीफा पत्र में कांग्रेस में अपने 20 साल के सफर को अहम और भावनात्‍मक यात्रा के रूप में बताया है। उन्‍होंने कांग्रेस में अपने पिता के 60 साल के सफर का भी जिक्र किया है। उन्‍होंने उनकी मां और उनको कई बार विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका देने के लिए कांग्रेस को धन्‍यवाद दिया है।

Screenshot 1105 Punjab Elections 2022 : कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व विधायक जसबीर सिंह ने छोड़ी पार्टी

20 फरवरी को होने हैं चुनाव

आपको बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को 117 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। इन विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने पिछले हफ्ते अपने 23 उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इसके पहले वह अपने 86 प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर चुकी है। लेकिन टिकट ना मिलने के कारण पंजाब में कई कांग्रेस नेताओं ने अपनी नाराजगी व्‍यक्‍त की थी। इनमें पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कांग, दमन बाजवा, सतविंदर बिट्टी और मौजूदा विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों भी शामिल हैं।

congress flags pti 1642875829 1 Punjab Elections 2022 : कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व विधायक जसबीर सिंह ने छोड़ी पार्टी

मुख्यमंत्री के चेहरे पर फंसा पेच

Hindu Rahul Punjab Elections 2022 : कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व विधायक जसबीर सिंह ने छोड़ी पार्टी

कुछ दिन पहले राहुल गाँधी पंजाब आए थे । उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करने की मांग जल्द से जल्द पूरी की जाएगी। राहुल गांधी ने कहा था कि चन्नी और सिद्धू, दोनों ने उनसे कहा कि पंजाब में सबसे बड़ा सवाल यह है कि राज्य में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा। उन्होंने कहा था, ‘मीडिया वाले इसे मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार कहते हैं।

 

navjot singh sidhu Punjab Elections 2022 : कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व विधायक जसबीर सिंह ने छोड़ी पार्टी

 

सिद्धू और चन्नी दोनों ने मुझे आश्वासन दिया कि दो लोग नेतृत्व नहीं कर सकते और केवल एक ही नेतृत्व कर सकता है। दोनों ने मुझसे कहा कि जो भी नेतृत्व करेगा, दूसरा अपनी सारी ऊर्जा उन्हें जिताने में लगा देगा। ’

charanjit singh channi 1632055468 Punjab Elections 2022 : कांग्रेस को लगा झटका, पूर्व विधायक जसबीर सिंह ने छोड़ी पार्टी

Related posts

Share Market Today: शेयर बाजार की फ्लैट शुरूआत, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

Rahul

लखनऊ में वैक्‍सीनेशन के महाअभियान की शुरुआत, सीएम योगी ने दी बड़ी जानकारी 

Shailendra Singh

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आंतकी ढेर

Rani Naqvi