featured पंजाब

Punjab Cabinet Expansion: आज होगा भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार, ये पांच MLA ले सकते हैं मंत्रीपद की शपथ

Screenshot 2022 04 23 123228 Punjab Cabinet Expansion: आज होगा भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार, ये पांच MLA ले सकते हैं मंत्रीपद की शपथ

Punjab Cabinet Expansion: आज पंजाब सीएम भगवंत मान अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में 5 नए मंत्रियो की एंट्री हो सकती है,जिसमें महिला विधायक भी शामिल होंगी। आपको बता दें कि इन नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शाम पांच बजे पंजाब राजभवन में होगा।

ये भी पढ़ें :-

Aaj Ka Rashifal: 04 जुलाई को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें आज का राशिफल

उल्लेखनीय है कि मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में फैसला शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान लिया गया था।

इस बैठक में पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा भी मौजूद थे। करीब तीन घंटे चली इस बैठक के दौरान नए मंत्रियों के नामों पर भी फैसला लिया गया।

ये MLA ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन के नाम पर लग सकती है मुहर

  • पहला नाम डॉ. इंदरबीर सिंह का है जो अमृतसर दक्षिण से विधायक है।
  • दूसरा नाम अमन अरोड़ा का है जो संगरूर की सुनाम सीट से दूसरी बार विधायक चुनकर आए हैं।
  • तीसरा नाम फौजा सिंह सरारी का है सरारी गुरू हर सहाय से विधायक हैं।
  • चौथा नाम चेतन सिंह जोड़ामाजरा जो कि पटियाला से विधायक हैं।
  • पांचवा नाम अनमोल गगन मान का है जो खरड़ से विधायक हैं।

फिलहाल भगवंत मान कैबिनेट में 9 मंत्री
आपको बता दें कि शुरुआती तौर पर पंजाब कैबिनेट में फिलहाल सिर्फ 9 मंत्री शामिल हैं। इस विस्तार के बाद मान मंत्रिमंडल में सीएम मान समेत मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो जाएगी।

Related posts

25 जुलाई से शुरू हो रहा है ‘भोले की भक्ति’ का महीना, जानिए सावन के खास त्यौहार

Shailendra Singh

एयर इंडिया के लिए बोली लगाने की अंतिम तारीख आज, ये कंपनी लगाती सकती हैं चौंकाने वाली बोली

Aman Sharma

जम्मू एवं कश्मीर: एलओसी के पास मुठभेड़, 2 आतंकवादी मारे गए

bharatkhabar