featured पंजाब

पंजाब: लॉकडाउन का 10वां दिन लोगों में होने लगी राशन की किल्लत, संक्रमित लोगों की संख्या 48 हुई

पंजाब 2 पंजाब: लॉकडाउन का 10वां दिन लोगों में होने लगी राशन की किल्लत, संक्रमित लोगों की संख्या 48 हुई

जालंधर। पंजाब में लॉकडाउन का आज दसवां दिन है। सख्ती की वजह से लोग इसका पालन कर रहे हैं। प्रशासन और समाजसेवी संस्थाएं जरूरी चीजें उन तक पहुंचाने में लगी हैं। हालांकि, कई शहरों में अब जरूरी सामान की किल्लत शुरू हो गई है। सप्लाई चेन प्रभावित होने के चलते और प्रशासन की कोशिशों के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो रही है। उधर, लोगों को जरूरतमंद चीजें मुहैया कराने के लिए कई संस्थाएं और प्रशासन लगातर काम कर रहा है। इस बीच, पंजाब में संक्रमितों की संख्या 48 पहुंच गई है। वहीं, पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि लुधियाना में अब तक कुल चार महिलाओं को संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से एक महिला की मौत भी हो गई है। महिला अमरपुरा इलाके में रहती थी। उस इलाके को सील कर दिया गया है। प्रशासन की तरफ से पलायन कर रहे श्रमिकों के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों में 50 शेल्टर होम बनाए गए हैं। यहां उनके खाने-पीने, रहने के अलावा मेडिकल सुविधा की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा कस्बा खन्ना की सब्जी मंडी को दो रोस्टरों में बांट दिया है। एक दिन सब्जी बिकेगी तो दूसरे दिन फलों की बिक्री होगी।

पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता आम आदमी पार्टी के नेता हरपाल सिंह चीमा ने प्रदेश में हो रहे राशन वितरण पर सवाल उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की तरफ से दिया जा रहा राशन सिर्फ कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े लोगों को ही दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि कैप्टन राशन का बंटवारा बूथ लेवल अफसर से ही करवाने की व्यवस्था करवाएं।

अमृतसर में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक लखविदर सिंह ने अधिकारियों को राशन इकट्ठा करने की कहा है। इसमें उन्होंने कहा कि लोगों के लिए आटा, दाल, चीनी व अन्य जरूरत के सामान का इंतजाम किया जाए। 

लॉकडाउन के बीच बीते दिनों दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुए लोगों ने भी पंजाब सरकार की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। मुक्तसर में 14, जालंधर में 18 लोगों का पता लगने के बाद इन्हें मस्जिदों में क्वारैंटाइन किया गया है। साथ ही गुरुवार रात पटियाला जिले के कस्बा नाभा में भी एक मस्जिद में उत्तरप्रदेश के फैजाबाद जिले के 18 लोगों को मस्जिद में क्वारैंटाइन किया गया है। 

लुधियाना के डीसी प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि बताया कि 17 व्यक्तियों के जानकारी मिली है। प्रशासन ने इनमें से आठ लोगों के सैंपल लिए हैं। बाकी की तलाश की जा रही है।

Related posts

मायावती ने की मोदी-योगी सरकार की तारीफ, जानिए इसका कारण

Shailendra Singh

5वें उत्तराखण्ड स्प्रिंग बर्ड फेस्टिवल का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

piyush shukla

एक भाई ने किया रेप दूसरे ने की जान से मारने की कोशिश, पति ने दिया तलाक, देवर से हलाला करने का दवाब

Rani Naqvi