featured देश

Punganur Cow: आंध्र प्रदेश में पुंगनूर गाय की नस्ल में किया सुधार, साल 2019 में किया डिवेलप

punganurcow 103746759 Punganur Cow: आंध्र प्रदेश में पुंगनूर गाय की नस्ल में किया सुधार, साल 2019 में किया डिवेलप

Punganur Cow: देश के महानगरों में ही नहीं अब छोटे शहरों में भी कुत्ते पालने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, दक्षिण भारत में पुंगनूर गाय की ब्रीड विकसित की गई है। पुंगनूर गाय दुनिया की सबसे छोटी गाय कही जाती है। बता दें दुनिया की सबसे छोटी गाय पुंगनूर विलुप्त होने के कगार पर है।

ये भी पढ़ें :-

UP News: रामपुर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरे, रेलवे पुलिस में मचा हड़कंप

वहीं, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में एक वैद्य ने 14 साल की मेहनत के बाद पुंगनूर गाय की नस्ल में सुधार किया है। उन्होंने ढाई फीट की पुंगनूर गाय का नाम मिनिएचर पुंगनूर रखा गया है। वहीं, इन गायों की ब्रीड को विकसित कर कृष्णम राजू एक गौशाला चलाते हैं और पुंगनूर गाय को देश के अलग-अलग इलाके के लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

साल 2019 में डिवेलप किया मिनिएचर पुंगनूर
आपको बता दें दुनिया की सबसे छोटी गाय पुंगनूर जब पैदा होती है तो उसकी हाइट 16 से 22 इंच तक होती है। मिनिएचर पुंगनूर की ब्रीड की पैदा होते ऊंचाई 7 इंच से 12 इंच होती पुंगनूर गाय की 112 साल पुरानी ब्रीड है जबकि मिनिएचर पुंगनूर को साल 2019 में डिवेलप किया गया है।

पुंगनूर गाय की ऊंचाई अभी तीन से 5 फुट की होती
डॉक्टर कृष्णम राजू ने कहा कि पुंगनूर गाय की ऊंचाई अभी तीन से 5 फुट की होती है। उन्होंने इसे घटा कर दो-ढाई फीट तक कर लिया है। डॉक्टर राजू ने कहा कि आंध्र प्रदेश के लाइवस्टोक रिसर्च स्टेशन से पुंगनूर नस्ल के सांढ का वीर्य लेकर उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान कराया है। वहीं, कई सालों की कोशिश के बाद डॉ राजू को 2 फीट तक की गाय तैयार करने में सफलता मिल गई है।

मिनिएचर पुंगनूर की कीमत
मिनिएचर पुंगनूर की कीमत अभी एक से 5 लाख रुपये तक है, लेकिन डॉक्टर राजू ने किसी को गाय बेचा नहीं, बल्कि वे इसे मुफ्त में दे रहे हैं। दिलचस्प तथ्य है कि कई विदेशी लोग मिनिएचर पुंगनूर गाय डॉक्टर कृष्णम राजू से मांग रहे हैं, लेकिन डॉक्टर राजू ने किसी विदेशी को यह गाय अब तक नहीं दी है।

Related posts

अल्मोड़ा: क्या कम्प्यूटराइज्ड अभियान में हुआ घोटाला, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने लगाए आरोप, 30 करोड़ की धांधली की आशंका  

Saurabh

LIVE: CISF, CRPF दिल्ली पुलिस के सैनिक भी शामिल

Rani Naqvi

पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर खान जंजुआ ने दिया इस्तीफा

rituraj