Breaking News featured देश

केजरीवाल का रेलवे स्टेशन पर विरोध, महिलाओं ने दिखाई चूड़ियां

Untitled केजरीवाल का रेलवे स्टेशन पर विरोध, महिलाओं ने दिखाई चूड़ियां

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पार्टी में मची हलचल को शांत करने के लिए आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पंजाब के लिए रवाना हो रहे थे तभी उन्हें भाजपा महिला मोर्चा के एक ग्रुप के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध कर रही महिलाओं ने न केवल केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए बल्कि उन्हें चूड़ियां और फूल भी दिखाए।

untitled

विरोध कर रही महिलाएं इतनी बड़ा संख्या में स्टेशन में मौजूद थी कि उन्होंने आवेश में आकर केजरीवाल से धक्का मुक्की भी की और स्टेशन पर भगदड़ जैसा माहौल बन गया। लेकिन ये महिलाएं ट्रेन के पीछे उनके खिलाफ नारेबाजी करती रही हालाकि अरविंद केजरीवाल इन महिलाओं से बिना बात किए ट्रेन में बैठ गए। इन महिलाओं का कहना था कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और दिल्ली की समस्याओं को निपटाने के बदले पंजाब जा रहे हैं। दरअसल केजरीवाल आज से चार दिनों के पंजाब दौरे पर हैं और नई दिल्ली से लुधियाना जा रहे हैं।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली पुलिस कुछ नहीं कर पाई, प्रदर्शनकारी मुखयमंत्री तक आ गए और केजरीवाल गिरत-गिरते बचे और इसे लेकर आप पार्टी शिकायत दर्ज करवाएगी।

Related posts

सुरक्षा हुई फेल, युवक ने मेट्रो के सामने छलांग लगाकर दी जान

Pradeep sharma

पिंकसिटी में मंगलवार तक इंटरनेट सेवा रहेगी बाधित, लोगों को खरीदारी के लिए 2 घंटें का मिलेगा समय

Breaking News

मेरठ के एसपी का ‘पाक जाओ’ बयान: केशव मौर्या ने किया बचाव, नकवी बोले निंदनीय

Trinath Mishra