featured देश

असम में प्रियंका गांधी का दिखा अनोखा अंदाज, चाय बागान में माथे पर लगाई टोकरी, पत्तियां भी तोड़ी

Priyanka gandhi 1 असम में प्रियंका गांधी का दिखा अनोखा अंदाज, चाय बागान में माथे पर लगाई टोकरी, पत्तियां भी तोड़ी

केंद्र शासित समेत देश के पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों के एलान के बाद राजनेता वोटरों को लुभाने में जुट गए हैं। राहुल गांधी ने दक्षिण भारत के वोटरों को साधने में जुटे हैं, तो वहीं प्रियंका गांधी उत्तर भारत के वोटरों को साधने में जुटी हैं। इसी कड़ी में प्रियंका गांधी असम की चुनावी पिच पर उतर गई हैं।

प्रियंका का अलग अंदाज

असम के चुनावी मैदान में कूदी प्रियंका गांधी का अलग अंदाज देखने को मिला। प्रियंका गांधी ने चाय बागान में माथे पर टोकरी बांधकर मजदूरों की तरह पत्तियां तोड़ती हुईं नजर आईं। असम में चाय बागान मजदूरों का बहुत बड़ा मुद्दा रहा है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडर पर प्रियंका की पत्तियां तोड़ी की तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है।

चाय बागान में मजदूरों से प्रियंका की मुलाकात

चुनाव प्रचार के लिए असम पहुंच प्रियंका गांधी ने आज सदरु चाय एस्टेट में महिला मजदूरों से मुलाकात की और बातचीत भी की। वह तेजपुर में महाभैरव मंदिर में भी प्रार्थना करेंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगी। इसके बाद प्रियंका बंगाल, केरल और पुदुचेरी में चुनाव प्रचार करेंगी।

असम की जनता के साथ कांग्रेस- प्रियंका

इस दौरान प्रियंका गांधी ने लिखा, प्रियंका गांधी ने इस दौरान ट्वीट भी किया, उन्होंने लिखा असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।

राहुल गांधी ने भी किया था असम का दौरा

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम का दौरा किया था और एक रैली को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को कांग्रेस पार्टी की तरफ से मुख्य एजेंडा के रूप में रेखांकित किया जाएगा।

126 सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान

आपको बता दें कि असम की 126 सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को पहले चरण का मतदान, दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को होना है। वर्तमान समय में एनडीए सत्ता पर काबिज है। सर्वानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी 89 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसने 60 सीटें जीती थीं। वहीं असम गण परिषद ने 30 सीटों पर चुनाव लड़कर 14 सीटें और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट ने 13 सीटों पर चुनाव लड़कर 12 जीती थीं। हालांकि कांग्रेस 122 सीटों पर चुनाव लड़ा था, सिर्फ 26 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई थी।

Related posts

शशि थरूर, संजय झा समेत कई लोगों ने स्नैपचैट डॉग फिल्टर के साथ डाली फोटो

Pradeep sharma

देशभर में ‘नोटबंदी’ पर हाहाकार…जानिए किसने क्या कहा ?

bharatkhabar

सात फेरे लेने के बाद भी पति की नहीं हुई पत्नी, प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या

Trinath Mishra