Breaking News featured देश यूपी

मध्य प्रदेश के मंदिरों में पूजा और अमेठी में नमाज पढ़तीं हैं प्रियंका गांधी: स्मृति ईरानी

priyanka 1 मध्य प्रदेश के मंदिरों में पूजा और अमेठी में नमाज पढ़तीं हैं प्रियंका गांधी: स्मृति ईरानी

शाजापुर। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव ने अमेठी में वोट के लिए नमाज पढ़ा और उसके बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन भी किए।

स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी का नाम लिये बगैर यहां एक जनसभा में कहा, ‘‘कांग्रेस इतनी घबरायी हुई है कि इसकी महासचिव वोटों के लिए वहां (अमेठी) नमाज पढ़ने के बाद अब मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन किये।’’
स्मृति ने उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा है। प्रियंका ने इस सीट पर अपने भाई राहुल के लिए समर्थन जुटाने में प्रचार किया। प्रियंका दो दिन पहले महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने गई थीं और वहां महाकाल की पूजा की थी। उन्होंने उसके बाद एक रोडशो भी किया था।
स्मृति ने खंडवा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान के समर्थन में सतवास में आयोजित एक सभा में कहा कि किसानों की ऋण माफी और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते को मध्यप्रदेश की सरकार ने यह कहकर रोक दिया है कि प्रदेश में आचार संहिता लगी है, बाद में कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह किसानों और बेरोजगारों के साथ धोखा है।
स्मृति ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बताएं कि उन्होंने झूठ बोलकर प्रदेश के किसानों और बेरोजगारों से धोखा क्यों किया? उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेईमान है। इसने बीजेपी सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया है।

Related posts

NIA के सामने हुआ बड़ा खुलासा, गिलानी को पाक से मिलते हैं पैसे

Srishti vishwakarma

उत्तराखंड: सरकार बना रही कोविड कर्फ्यू का नया प्लान, बाजार खुलने में दी जा सकती है ढील

pratiyush chaubey

संतान की रक्षा के लिए करे स्कंद षष्ठी पर पूजा

mohini kushwaha