मनोरंजन featured

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को किया, अपने प्यार का इजहार

Untitled 285 प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को किया, अपने प्यार का इजहार

नई दिल्ली।  प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जोनस के साथ अपने रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में हैं। बता दें कि अमेरिकी सिगंर निक और प्रियंका का अफेयर इन दिनों बी-टाउन का हॉट टॉपिक बना हुआ है। प्रियंका निक को अपनी मां से मिलाने मुबंई भी लाई थीं जिसके बाद से कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक जल्द ही एक दूसरे से शादी कर सकते हैं। प्रियंका और निक ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन कई मौकों पर दोनों साथ-साथ नज़र आए हैं। हाल ही में प्रियंका गोवा से अपनी फैमिली और निक जोनस के साथ छुट्टियां मनाकर लौटी है।

Untitled 285 प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को किया, अपने प्यार का इजहार

‘My favourite Men’

हाल ही में प्रियंका की ओर से एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई है जिसके बाद कहा जा रहा है कि प्रियंका ने भले ही ऑफिशयली कुछ ना कहा हो पर प्रियंका की इस फोटो ने सब कुछ जाहिर कर दिया। इस फोटो में प्रियंका का भाई सिद्धार्थ और कथित बॉयफ्रेंड यानी निक समुद्र की तरफ मुंह करके खड़े हैं। इस फोटो पर प्रियंका ने कैप्शन लिखा है, ‘My favourite Men’ यानी प्रियंका ने स्वीकार कर लिया है कि निक उनकी लाइफ में अहम जगह रखते हैं।

ये भी पढ़ें: ऐसे शुरू हुई थी निक और प्रियंका की लव स्टोरी, पढ़िए दिलचस्प किस्से
प्रियंका और निक का रिश्ता 

आपको बता दें कि हाल ही में निक की ओर से एक वीडियो के जरिए बताया गया था कि वो प्रियंका को कितना पसंद करते हैं अब प्रियंका ने इस फोटो के जरिए अपनी फीलिंग को बयां किया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही दोनों सगाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि प्रियंका और निक अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं जिसके लिए निक ने प्रियंका को लिव इन में रहने के लिए भी कहा था हालांकि प्रियंका ने इस चीज को लेकर कुछ भी कहने से इंकार किया है।

Related posts

जेटली के लिए अपशब्द बोलने के लिए केजरीवाल ने कहा था: जेठमलानी

Rani Naqvi

ब्रिटेन ने चीन को दिखाई औकात लगाया बैन..

Rozy Ali

छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का हक मार रहे फर्जी आदिवासी

Samar Khan