मनोरंजन featured

निक से पहले इन लड़को के साथ रह चुका है, प्रियंका चोपड़ा का अफेयर

Untitled 295 निक से पहले इन लड़को के साथ रह चुका है, प्रियंका चोपड़ा का अफेयर

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ काफी चर्चा में हैं। बता दें कि दोनों एक दूसरें को डेट कर रहे हैं। प्रियंका और निक अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर है और इसी सिलसिले में प्रियंका निक को मुंबई अपनी मां से मिलवाने भी लाईं थी। प्रियंका ने इस दौरान निक के लिए एक डिनट डेट प्लान किया जिसमें उनके करीबी दोस्त और फैमली मेंबर शामिल हुए। फिलहाल चोपड़ा फैमिली निक के साथ गोवा में छुट्टियां मनाने गई हुई हैं। मीडिया में खबरे आ रही है कि दोनों जल्द ही सगाई भी कर सकते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं प्रियंका का आखिर किस किस के साथ रिश्ता रहा है।

Untitled 295 निक से पहले इन लड़को के साथ रह चुका है, प्रियंका चोपड़ा का अफेयर

असीम मर्चेंट के साथ

प्रियंका चोपड़ा का पहला प्यार असीम मर्चेंट थे। फिल्मों में आने से पहले प्रियंका उनको डेट करती थी। मगर जैसे ही प्रियंका को बॉलीवुड में सफलता मिली वैसे ही वह अपना पहला प्यार यानी असीम मर्चंट को भूल गईं। इस तरह दोनों के रिश्ते में दरार आ गई।

अक्षय कुमार के साथ

प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद थी। प्रियंका ने करियर की शुरूआत में अक्षय के साथ कई हिट फिल्में की। मीडिया में खबरों की माने तो साथ में काम करते-करते दोनों एक-दूसरे के बेहद नजदीक आ गए थे। खबरे को यहां तक भी आई की अक्षय की पत्‍नी ट्विंकल ने उन्‍हें तलाक तक की धमकी दे डाली थी। तब जाकर अक्षय ने प्रियंका को छोड़ दिया।

हरमन के साथ

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ रिश्ता टूटने के बाद प्रियंका ने हरमन बावेजा को डेट करना शुरू किया। इन दोनों के लव अफेयर के चर्चे खूब सुनने को मिले। दोनों ने साथ में लव स्टोरी 2050 में काम किया। मगर हरमन के डूबते करियर के कारण प्रियंका ने उसे अपना रिश्ता खत्म कर लिया।

शाहरुख के साथ

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के चर्चे भी मीडिया में खूब रहे। उन दोनों में कई फिल्मों में काम किया और कई बोल्ड सीन भी किए। इन दोनों के अफेयर के कारण ही गौरी खान ने शाहरूख खान को साथ में काम करने और उनसे दूर रहने के लिए कहा। यही कारण है कि अब प्रियंका और बॉलीवुड किंग साथ में काम नहीं करते।

शाहिद के साथ

फिल्म ‘कमीने’ के दौरान प्रियंका और शाहिद एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए। मीडिया रिपोर्ट की माने तो गोवा में एक प्राइवेट पार्टी में दोनों ने सगाई तक कर ली थी। मगर फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया।

निक जोनस के साथ

निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के पहले विदेशी ब्वॉयफ्रेंड नहीं है। उनसे पहले गेरार्ड बटलर प्रियंका के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं। जब गेरार्ड बटलर पहली बार भारत आए थे तो वह प्रियंका के घर ही रूके थे। उनकी आने की खुशी में प्रियंका ने अपने घर पर पार्टी भी दी थी। इन दोनों के अफेयर के चर्चा में रहा था। बहरहार प्रियंका निक को लेकर काफी गंभीर मानी जा रही हैं अब देखना ये होगा कि क्या बाकी रिश्तों की तरह प्रियंका का रिश्ता निक के साथ टूट जाता है या  ये दोनों किसी और रिश्ते को जन्म दे सकते हैं।

Related posts

दैनिक राशिफल: कर्क राशि के लिए आज कार्य में उन्नति का योग

Aditya Mishra

सीएम ने कहा नयी निवेश नीति से राज्य में आयेगा शानदार परिवर्तन

Trinath Mishra

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी का न्योता स्वीकार किया, अगले साल आएंगे भारत

Rani Naqvi