featured Breaking News देश

जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की भर आईं आंखे

bhavuk ram nath kovind जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की भर आईं आंखे

नई दिल्ली।आज भारत में 69वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।राजपथ पर झाकियां और परेड निकाली गई। शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। कोविंद उस समय भावुक हो गए और उनकी आंखें भर आईं।अशोक चक्र से सम्मानित करने के लिए उनकी मां और पत्नी को मंच पर आमंत्रित किया गया था।

 

bhavuk ram nath kovind जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की भर आईं आंखे

सबसे पहले झंडा फहराया गया और राष्ट्रगान के बाद शांति काल के सबसे बड़े सैन्य पुरुस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।शहीद जेपी निराला की मां व पत्नी को आमंत्रित किया गया और उनके साहसिक कारनामे का बखान किया गया।

अशोक सम्मान से सम्मानित करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ की आंखों में आंसु आ गए।बता दें कि कमांडो निराला ने आखिरी दम तक आतंकियों का सामना किया था और दो खूंखार आतंकियों को मार गिराया था।भारतीय वायुसेना में ये पहला अवसर है जब किसी गरुण कमांडो को अशोक चक्र से नवाजा गया।

Related posts

उत्तराखंडः थाईलैंड के टूर ऑपरेटर्स,मीडिया कर्मियों का 4 सदस्यीय डेलिगेशन देहरादून पहुंचा

mahesh yadav

फिल्‍म आई नो यू से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी मॉडल निकिता सोनी

Rani Naqvi

LIVE अपडेट: पंजाब में कैबिनेट विस्तार, मंत्री ले रहे शपथ   

Saurabh