नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक को लेकर तारीफें बटोरने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे रविवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूनम के जन्मदिन पर उनकी कुछ खास तस्वीरें जिनमें दिखा उनका हॉट लुक साल 2013 में पूनम पांडे की ‘नशा’ नाम की एक फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पूनम ने एक ऐसी टीचर का रोल निभाया था जिससे एक टीनएज लड़के को प्यार हो जाता है। फिल्म में पूनम मे जमकर बोल्ड सीन दिए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके साथ ही आपको बता दें कि पूनम साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं।
वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी पूनम को कुथ खास सफलता हाथ नहीं लग पाई। इसके बाद पूनम अपनी पॉपुलैरिटी के दम पर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-4’ तक पहुंच गईं। पूनम ने साल 2017 में अपनी एक ऐप लॉन्च की थी। लेकिन गूगल ने कुछ ही घंटों में इसे रिजेक्ट कर दिया और गूगल प्ले स्टोर से हटा लिया। इस ऐप का नाम पांडेय ऐप था। अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकीं पूनम पांडेय आज यानी 11 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
साथ ही स्ट्रिप क्वीन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर पूनम पहली बार अपने एक विवादित बयान की वजह से सुर्खियों में आई थीं। पूनम ने इंडियन क्रिकेट टीम को लेकर एक ऐलान किया था। यह साल 2011 की बात है जब पूनम ने कहा था कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीत जाता है तो वह स्ट्रिप करेंगी। उन्होंने इसके लिए BCCI को चिट्ठी भी लिखी थी। लेकिन BCCI ने उनकी इस बात को खारिज कर दिया और ऐसी कोई इजाजत नहीं दी।