मनोरंजन

जानिए: क्यू करीना कपूर ने रखा अपने बेटे का नाम तैमूर

temur 00000 जानिए: क्यू करीना कपूर ने रखा अपने बेटे का नाम तैमूर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान का 14 महीने का बेटा तैमूर न सिर्फ अपने क्यूट लुक के कारण इंटरनेट की सनसनी बन चुका है, बल्कि उसका नाम भी काफी चर्चा में रहा है। करीना ने बताया कि पहले उसका नाम ‘फैज’ रखा जा रहा था। मीडिया से बात करते हुए करीना ने कहा कि बेशक, ट्रोलिंग चल रही थी, लेकिन उसी दौरान बहुत सारे लोग हमारे समर्थन में भी थे।

temur 00000 जानिए: क्यू करीना कपूर ने रखा अपने बेटे का नाम तैमूर

बता दें कि वे ट्रोल्स हमारे लिए महत्व नहीं रखते। तैमूर के नाम को लेकर खुलासा करते हुए करीना बताती हैं, “जिस दिन मैं डिलिवरी के लिए अस्पताल गई। मैंने सैफ से बात की तो उसने ‘फैज’ नाम सुझाया। उसने कहा, ‘बेबो, यह ज्यादा काव्यात्मक, ज्यादा रोमानी नाम है।’ मैंने कहा, ‘तैमूर का मतलब फौलाद होता है और अगर मैं बेटे को जन्म दूंगी, तो मेरा बेटा योद्धा होगा, मैं एक फौलाद को पैदा करूंगी.’ और हां, मैंने गर्व के साथ ऐसा ही किया।

वहीं यह पूछे जाने पर कि उनके बेटे को मिल रहे मीडिया की सुर्खियां उन्हें पसंद है। उन्होंने कहा कि नहीं, मुझे यह पसंद नहीं है कि तैमूर के हर कदम की निगरानी की जाए और लोग तो उसके हेयर स्टाइल से लेकर अन्य चीजों की चर्चा करते हैं। मेरा मतलब है कि वह अभी केवल 14 महीने का है। मुझे नहीं पता कि इसे कैसे रोकूं। मुझे लगता है कि वह कैमरे से ज्यादा परिचित हो रहा है। वह सीधे कैमरे की तरफ देखता है।

Related posts

सिद्धार्थ मल्होत्रा को मिली ‘अय्यारी’ के लिए हीरोइन

Rani Naqvi

आनंद के साथ शाहरुख की फिल्म 2018 में होगी रिलीज

shipra saxena

सलमान खान के बारे में डेजी शाह ने कही बड़ी बात, क्या है जानें

mahesh yadav