Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी

पुलिस ने किया अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में असलहा बरामद

708a38ae 62bc 42f9 8c8a aa959239571a पुलिस ने किया अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में असलहा बरामद

हरदोई से आशीष सिंह की रिपोर्ट

हरदोई। उत्तर प्रदेश में आए दिन कहीं न कहीं से अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी की खबर सुनने को मिल ही जाती है। इन दिनों राज्य में अवैध हथियारों का गौरख धंधा बड़ी मात्रा में फल-फूल रहा है। आरोपी पुलिा के खौफ के बिना आराम से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। जिसकी पुलिस को भनक नहीं लगती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध हथियार के निर्माण को लेकर पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसके चलते थाना कछौना प्रभारी निरीक्षक हंसमती व उनकी पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बड़ी संख्या में अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। वहीं अवैध शस्त्र बनाने में संलिप्त अभियुक्त हरीराम पुत्र निवासी बहादुर थाना कछौना को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने चला रखा अभियान-

बता दें कि अवैध हथियार बनाने और उन्हें सप्लाई करने का गौरख धंधा खूब बढ़ रह है। जिसके चलते हरदोई पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देशन पर अवैध शस्त्र फैक्ट्री और अवैध शस्त्र बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे है। इस अभियान में थाना कछौना प्रभारी निरीक्षक हंसमती व उनकी पुलिस टीम ने बड़ी संख्या में अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। वहीं अवैध शस्त्र बनाने में संलिप्त अभियुक्त हरीराम पुत्र निवासी बहादुर थाना कछौना को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब और अवैध हथियार तस्करों को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता-

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपराध व अपराधियों पर, अवैध शराब व अवैध शराब बनाने, अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान के तहत कछौना पुलिस को यह सफलता मिली है। लोगों ने जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में गलत राह को चुन लिया है। जिसके चलते उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है। लेकिन आरोपी इस बात को समझने को बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।

Related posts

IPL 2023 MI vs KKR: जानिए कब, कहां और कैसे देखें मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच

Rahul

पत्नी बेवफ़ाई पर पति ने उठाया ऐसा कदम, देखने वाले  भी रह गए हैरान

Rani Naqvi

मंगल पांडे ने की थी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत, कहा था धर्म भ्रष्ट कर रहे हैं अंग्रेज

mahesh yadav