Breaking News featured देश यूपी

गढ़वा घाट पर मोदी ने लिया सन्तों का आशीर्वाद, गाय को खिलाया चारा

modi 3 गढ़वा घाट पर मोदी ने लिया सन्तों का आशीर्वाद, गाय को खिलाया चारा

वाराणसी। आखिरी चरण के मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए प्रधामंत्री मोदी आज भी वाराणसी में ही है। मोदी सोमवार की सुबह संतों से आशीर्वाद लेने गढ़वा घाट पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच गढ़वाघाट आश्रम पहुंचे प्रधानमंत्री ने पहले श्री 1008 आत्मा विवेकानन्द महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। फिर यहां पीठाधीश्वर सद्गुरू सरनानन्द जी महाराज से आशीर्वाद लेकर सन्त समागम में हिस्सा लिया।

modi 3 गढ़वा घाट पर मोदी ने लिया सन्तों का आशीर्वाद, गाय को खिलाया चारा

यहां उन्होंने गौशाला में गायों को केला और चारा खिलाया। आश्रम की तरफ से रुदाक्ष की मालाएं पहनाईं गई।

विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में अपने संसदीय क्षेत्र काशी में तीन दिवसीय दौरे और प्रवास के अन्तिम दिन प्रधानमंत्री डीरेका ऑफिसर्स गेस्ट हाउस से नगवां-सामनेघाट होते हुए गढ़वाघाट आश्रम पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी को देखने के लिए सड़क के दोनों पटरियों के किनारे और घरों की छतों पर लोगों की भीड़ जुटी रहीं।

बतादें, गढ़वाघाट आश्रम के अनुयायियों में पूर्वांचल के यादवों की बड़ी तादात शामिल है। भक्ति और ध्यान परम्परा से जुड़े इस आश्रम के लाखों अनुयायी बताये जाते हैं, जो ज़्यादातर दलित और पिछड़े समाज, खासकर यादवों में से हैं। माना जाता है कि गढ़वा घाट भगवान कृष्ण के वंशजों का है। इस पीठ से कई बड़े राजनेताओं की आस्था जुड़ी हुई है। इस आश्रम का जुड़ाव सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से है। यहां शिवपाल सिंह यादव सांसद और अमर सिंह का आना-जाना अक्सर लगा रहता है। पूर्व में यहां सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह आकर सन्तो का आशीर्वाद ले चुके हैं। पीएम के आज इस आश्रम में जाने को सीधे विधानसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है। उधर पीएम के आश्रम में जाने पर विरोधी दल खासकर सपा में नाराजगी बढ़ गई है।

Related posts

उत्तराखंडःBJP पदाधिकारी पर लगे यौन शोषण के आरोप, अजय भट्ट ने कहा पार्टी का अनुशासन सर्वोपरि

mahesh yadav

उत्तराखंड में भारी-बारिश और बाढ़ बनकर आई तबाही से मरने वालों की संख्या हुई 50 के पार

Neetu Rajbhar

BSF की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकवादियों ने किया हमला, मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

pratiyush chaubey