featured देश

BSF की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकवादियों ने किया हमला, मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

jammu and kashmir 4 BSF की पेट्रोलिंग टीम पर आतंकवादियों ने किया हमला, मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास BSF के दो जवान शहीद हो गए। गश्त पर निकले BSF के जवानों पर उग्रवादी संगठन NLFT के उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया। जिसमें BSF के दो जवान शहीद हो गए।

BSF के जवानों पर हमला

BSF से मिली जानकारी के अनुसार सीमा के पास BSF के दो जवान त्रिपुरा के चावमनू, जिला-धलाई में सुबह 6.30 के आसपास गश्त कर रहे थे। इस दौरान हमले के लिए घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने BSF के जवानों पर हमला कर दिया। ये हमला उस समय हुआ जब BSF की टीम नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी।

दरअसल धलाई जिला राज्य की राजधानी अगरतला से लगभग 94 किमी दूर है। और ये उत्तरी तथा दक्षिणी हिस्से में बांग्लादेश की सीमा से सटा है। कुल 4,096 किमी लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा में से त्रिपुरा 856 किमी के क्षेत्र को साझा करता है।

इलाके में तलाश अभियान शुरू

BSF ने बताया कि हमारे दोनों जवानों ने शहीद होने से पहले पूरी बहादुरी से मुकाबला किया। उग्रवादियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाश अभियान शुरू किया गया। अधिकारी ने बताया कि उग्रवादी शहीद जवानों के हथियार भी अपने साथ ले गए। बता दें कि NLFT एक प्रतिबंधित संगठन है।

Related posts

पाक चुनाव में इमरान खान की जीत को लेकर ऋषि कपूर ने दिया बड़ा बयान, आप भी जाने

mohini kushwaha

खुशखबरी: एसबीआई ने ब्याज दरे घटा कर ईएमआई की कीमत की इतने रूपये

Rani Naqvi

18 दिसंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul