Breaking News featured देश

जीएसटी लागू होने के बाद पीएम मोदी की पाठशाला

pm modi gst जीएसटी लागू होने के बाद पीएम मोदी की पाठशाला

हम जानते हैं कि ऐसे कामों को करने का किसी राजनीतिक दल को कितना नुकसान उठाना पड़ेगा। ये हम जानते हैं, लेकिन इस देश के लिए किसी को तो आगे आना था जो कि इस तरह के कठोर फैसले ले। हमने लिए अब आपको को तय करना है कि कोई भ्रष्ट चोर आप का सहारा लेकर देश को आर्थिक नुकसान ना पहुंचा पाये।

आप सभी को ऐसे सीए की पहचान भी करनी होगी । जो आपके प्रोफेशन को गंदा कर रहे हैं। इसके साथ ही देश को आर्थिक नुकसान कर रहे हैं। देश में क्लीन प्रोफेशन के लोगों की संख्या करोड़ों में है। लेकिन हमारे देश में करोड़ों की संख्या में लोग विदेश झूमते हैं। देश में करोड़ों लोग कीमती मंहगी गाड़ियों में चलते हैं। इसके साथ ही तकरीबन करोड़ों लोग बड़े बड़े बंगलों में रहते हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में होती है। लेकिन देश में केवल 32 लाख लोग ही 10 लाख से ऊपर कमाते हैं। क्योंकि बाकी लोग आप लोगों का गलत उपयोग कर देश को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।

देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने अपनी जान की बाजी लगा दी। लाखों लोग जेल गये । आज देश को एक बड़ी आर्थिक क्रांति की आवश्यकता है। आर्थिक विकास की इस यात्रा में मै सीए का आह्वान करता हूं। आप चाहें तो देश में दिए जाने वाले टैक्स को बढ़ा सकते हैं। क्योंकि ये पैसा देश के लाखों गरीबों को घर देने और भोजन देने के काम में सरकार लाती है। देश की रक्षा में लगे सीमा पर जवानों के ऊपर सरकार ये पैसा खर्च करती है। लेकिन लोग आपका गलत इस्तेमाल कर देश को आर्थिक नुकसान ही नहीं बल्कि आम जनता का भी अहित करते हैं।

अगर आप एक बार ठान लें कि हमें क्लाइंट को चोरी नहीं करने देना है। तो किसी की हिम्मत ही नहीं है कि वो चोरी करे आपको इस देश के विकास की यात्रा में साथ खड़े हों। आपको इस आर्थिक क्रांति में ना शहीद होने की जरूरत है ना जेल जाने की बस केवल देश में टैक्स चोरी को रोकना आप की बड़ी भूमिका होगी इस आर्थिक क्रांति में जो कि आप दे सकते हैं।

आपको इस क्रांति में ये दिखाना होगा कि हमने इतने लोगों को इमानदारी से टैक्स देकर देश का हित कराने के लिए प्रेरित किया। आपका लक्ष्य 2022 तक ऐसा होना चाहिए क्योंकि जब हम देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हों उस वक्त देश में लगभग संख्या में लोग टैक्स दे रहे हों। ये लक्ष्य आपको तय करना होगा।

Related posts

राहुल गांधी ने किया चक्का जाम का समर्थन, कृषि कानूनों को बताया देश के लिए घातक

Aman Sharma

प्रियंका गांधी का स्मृति ईरानी पर निशाना बोलीं, ‘कुछ लोग चार घंटे के लिए ही अमेठी आते हैं’

bharatkhabar

हरिद्वार पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कुंभ मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Sachin Mishra