Breaking News featured देश

राहुल गांधी ने किया चक्का जाम का समर्थन, कृषि कानूनों को बताया देश के लिए घातक

WhatsApp Image 2021 02 06 at 1.43.01 PM राहुल गांधी ने किया चक्का जाम का समर्थन, कृषि कानूनों को बताया देश के लिए घातक

नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को लेकर किसान आन्दोलन दिनों दिन तूल पकड़ता दिखाई दे रहा हैं ,इसको लेकर आज देश भर में चक्काजाम किया जायेगा। बता दे कि आज देशभर में किसानो ने दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम करने का ऐलान किया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने चक्का जाम को अपना समर्थन दिया है। राहुल गांघी ने आज एक ट्वीट कर कहा कि किसानों का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है, राहुल ने कृषि कानून को ना केवल किसान, मजदूर के लिए घातक बताया बल्कि देश की जनता के लिए भी घातक करार दिया।

चक्का जाम को लेकर राकेश टिकैत ने कही ये बाते –

बता दें कि चक्का जाम को लेकर किसान मोर्चे के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि वो दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में चक्‍का जाम नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड के एक लाख किसान स्टैंड बाई पर जरूर रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड के किसान सड़क पर जाम नहीं लगाएंगे। आंदोलन को बैकअप देने के लिए यूपी और उत्तराखंड के एक लाख किसानों को बैकअप में रखा गया है। किसान संगठनों का कहना हैं कि चक्का जाम पूरी तरह शांतिपूर्ण और अहिंसक होगा। इसके चलते प्रदर्शनकारियों से कहा गया है कि वह सरकारी अधिकारियों या किसी भी नागरिक से किसी भी तरह से न उलझें।

पुलिस ने बाॅर्डर पर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था-

बीती 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा से सभी परीचित हैं। इसके और किसानों के प्रस्तावित चक्का जाम के मध्यनजर पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। जिससे शरारती तत्व राष्ट्रीय राजधानी में न घुस पाएं। किसानों के प्रस्तावित चक्का जाम से पहले ही दिल्ली के सभी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा चाक चौबंद करने के क्रम में अतिरिक्त सेना की तैनाती की गई है। साथ ही बहुस्तरीय अवरोधक, कंटीले तार और सड़कों पर नुकीली कीलें भी लगाई गई हैं। साथ ही बता दे की बीती 26 जनवरी की घटना अस्तित्व में वापस ना आये, इसके लिए दिल्ली को छह सेक्टरों में विभाजित किया गया है। मजिस्ट्रेट और उनके समकक्ष पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।

Related posts

रामगढ़ मॉब लिंचिंग मामले में पीड़ित परिवार को कोर्ट ने दिया पांच लाख रुपये का मुआवजा

rituraj

गोलगप्पे दूर करता है एसिडिटि, फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Sachin Mishra

IIT BHU के पीएचडी छात्र धरने पर, जानिए क्या है कारण

Aditya Mishra