featured जम्मू - कश्मीर

बीजेपी नेता वसीम बरी को न्याय दिलाने के लिये सड़कों पर उतरे लोग..

waseem 1 बीजेपी नेता वसीम बरी को न्याय दिलाने के लिये सड़कों पर उतरे लोग..

जम्मू कश्मीर में बीजेपी नेता वसीम बरी उनके पिता और भाई की हत्या के बाद काफी रोष देखने को मिल रहा है। लोग आतंकियो को मारने के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं। वसीम बरी और उनके परिवार की जिस तरह से आतंकियों के द्वारा हत्या की गई है। उससे लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसीलिए घाटी में वसीम बरी और उनके परिवार को न्याय दिलाने की आवाजें बुलंद हो गई हैं।
आपको बता दें, जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकवादियों ने भाजपा नेता, उनके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बताया कि बांदीपोरा जिले में बुधवार रात को आतंकवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

murder 2 बीजेपी नेता वसीम बरी को न्याय दिलाने के लिये सड़कों पर उतरे लोग..
वसीम बारी स्थानीय भाजपा नेता थे और पहले भाजपा जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। परिवार की सुरक्षा के लिए आठ सुरक्षाकर्मी दिए गए थे, हालांकि घटना के वक्त उनके साथ कोई नहीं था। वसीम और उनके परिवार की मौत के बाद वसीम की सुरक्षा में लगाये गये सभी पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है।

https://www.bharatkhabar.com/petition-filed-for-death-in-encounter-of-vikas-dubeys-associates-in-the-sc/
मामले की गंभीरता का आप अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि, पीएम मोदी ने खुद फोन करके इस घटना की जानकारी ली थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिसेक बाद उम्मीद की जा रही है कि, वसीम बरी और उनके परिवार को जल्द न्याय मिलेगा।

Related posts

नोटबंदी पर बोले राष्ट्रपति, होंगे दूरगामी परिणाम, पर गरीबों को हुई है समस्या

Rahul srivastava

बीजू जनता दल के सांसद का पार्टी से इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने की आशंका

bharatkhabar

दैनिक राशिफल: जानिए सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Aditya Mishra