Breaking News यूपी

जनता भूखमरी की कगार पर, सरकारी दावे हवा-हवाई: नरेश उत्तम

WhatsApp Image 2021 08 31 at 7.00.39 PM जनता भूखमरी की कगार पर, सरकारी दावे हवा-हवाई: नरेश उत्तम

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में किसान-नौजवान पटेल यात्रा आज बहराइच से श्रावस्ती पहुंची। यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। श्रावस्ती में लोगों को सम्बोधित करते हुए नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। किसान नौजवान बेहाल है। जनता भुखमरी के कगार पर है। सरकार हवाई बातें करती है।

उन्होंने कहा कि देश में सब कुछ महंगा हो गया है। बिचौलियों की मौज है। किसान को फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। भाजपा प्रदेश की भोली-भाली जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा ने अपने वादे पूरे नहीं किये। यह सबसे झूठी पार्टी है।

नरेश उत्तम ने कहा कि किसान-नौजवान-पटेल यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। सपा की नीतियां जनहित में है। सपा सरकार में किसानों, नौजवानों सभी वर्गों के लिए काम हुए। सपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की झूठी बातों में नहीं फंसना है।

पटेल ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की हवा चल रही है। जनता बदलाव चाहती है। प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। किसान-नौजवान-पटेल यात्रा बुधवार को बलरामपुर पहुंचेगी।

Related posts

यूपी के कई जिलों के बाद अब मेरठ में भी लगाया गया नाइट कर्फ्यू, जानिए क्या होगा बदलाव

Aditya Mishra

बदमाशों ने दिन दहाड़े युवक पर दागी गोली

Pradeep sharma

सोनभद्र– हादसे में कमांडर जीप में सवार 4 लोग गम्भीर रूप से हुए घायल

Breaking News