featured Breaking News दुनिया

भारतीय मिशन की सबसे जूनियर अधिकारी हैं पॉलोमी, सिखाया पाक को सबक

UNGA भारतीय मिशन की सबसे जूनियर अधिकारी हैं पॉलोमी, सिखाया पाक को सबक

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान बेशक से चाहे भारत के खिलाफ कितने भी दावे करे लेकिन अंतरराष्ट्रीय मंच पाकिस्तान को बेज्जत होना पड़ जाता है। ऐसे में प्रथम सचिव पॉलोमी त्रिपाठी ने सोमवार को यहां कहा कि पाकिस्तान की तरफ से फर्जी तस्वीरें दिखाई गई हैं और बिना बात के ही भारत को बदनाम किया गया।

UNGA भारतीय मिशन की सबसे जूनियर अधिकारी हैं पॉलोमी, सिखाया पाक को सबक
paulomi tripathi junior diplomat

आपको बता दें कि पॉलोमी त्रिपाठी साल 2007 बैच की आईएफएस अधिकारी हैं। वह संयुक्त राष्ट्र के भारत स्थायी मिशन की सबसे जूनियर अधिकारी हैं। पाकिस्तान द्वारा दिखाई गई तस्वीर के साथ उन्होंने घाटी में देश के लिए शहीद हुए लेफ्टिनेंट उमर फयाज की फोटो को दिखाया। उन्होंने तस्वीरों को दिखाते हुए कहा कि लेफ्टिनेंट उमर फयाज की फोटो कश्मीर में पाकिस्तान द्वारा बर्बरता को दर्शाता है। उनके प्रदर्शन के बाद वह पॉलोमी त्रिपाठी सुर्खियों में बन गईं। सभी इनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गए। सभी लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं कि यह कौन हैं जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को बेनकाब कर रही हैं।

वही इससे पहले शनिवार को भी पाकिस्तान की धज्जियां इनके जरिए उड़ाई गई। उन्होंने कहा कि भारत वैज्ञानिक, डॉक्टर और इंजीनियर आदि को जन्म देता है लेकिन पाकिस्तान केवल आतंकवाद को ही जन्म देता है और पूरी दुनिया में आतंकवाद फैलाता है। पॉलोमी त्रिपाठी के बारे में बताया जाए तो उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से एमए और एमफिल किया है। मूल रूप से वह कोलकत्ता की रहने वाली हैं। उनके पति दिल्ली विश्वविद्यालय में शिक्षक हैं।

Related posts

विधानसभा चुनाव: राहुल ने तस्वीर जारी कर दिया अपने हिंदू होने का सबूत

Rani Naqvi

Share Market Today : शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 174 की तेजी, निफ्टी में बढ़ोतरी

Rahul

यूपी के बाद मोदी के चाणक्य की गुजरात पर नजर

shipra saxena