यूपी राज्य

पुलिस ने हुक्का बार में की छापेमारी, एक व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार

crime 4 9 पुलिस ने हुक्का बार में की छापेमारी, एक व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार

मेरठ। पुलिस ने आज छावनी क्षेत्र के सदर बाजार थाना के आबूलेन पर एक हुक्का बार में छापेमारी की है। पुलिस की छापेमारी से आसपास हडकंप मच हुआ है। यहां अवैध रुप से नौजवानों को बार की आड़ में नशीला पदार्थ परोसे जाने की बात सामने आ रही है। मौके से पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की कार्रवाई और हिरासत में लेने को लेकर व्यापारियों और एसपी सिटी की तीखी नौंक-झौंक भी हुई।

crime 4 9 पुलिस ने हुक्का बार में की छापेमारी, एक व्यापारी सहित 3 गिरफ्तार
crime

व्यापारियों का आरोप है कि पकडे गए लोगों में एक व्यक्ति व्यापारी भी है, जिसको गलत फसाया जा रहा है। दरअसल दोपहर लगभग 2 बजे के आसपास एसपी सिटी मान सिहं चौहान ने अवैध रुप से चल रहे एक हुक्का बार में भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की है। जैसे ही पुलिस दूसरी मंजिल पर बने हुक्का बार में पुहंची वहां तो पाया की वो बंद है।

लेकिन पुछताछ करने पर पता लगा कि संचालक और कुछ लोग बार को अंदर से बंद कर पीछे के दरवाजे से छत के रास्ते भागने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर मोजूद पुलिस ने घेरा बंदी कर 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है। जैसे ही पुलिस नीचे पहुंची तो पुलिस को व्यापारियों ने घेर लिया। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस ने 3 में से एक ऐसे व्यक्ति को पकडा जो व्यापारी है और उसका इस हुक्का बार से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ देरे चली झडप में व्यापारियों ने हिरासत में लिए गए तीनों लोगों को थाने ले जा रही जीप को भी जाने नहीं दिया था। फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

एससी/एसटी एक्ट मामले में अध्यादेश लाये केंद्र सरकार: श्याम रजक

Rani Naqvi

बजरंग दल का सर्जिकल स्ट्राईक प्रशिक्षण

Arun Prakash

यूपी: 23 अगस्‍त से 6-8वीं तक और 1 सितंबर से खुलेंगे 5वीं तक के स्कूल, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh