featured देश

‘सद्भावना’ के तहत पाकिस्तान से रिहा हुए 220 भारतीय मछुआरे

fISHERMEN 'सद्भावना' के तहत पाकिस्तान से रिहा हुए 220 भारतीय मछुआरे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने समुद्री सीमा के उल्लंघन के आरोप में पकड़े गए 220 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है, दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान का यह कदम संबंध सुधारने की एक पहल मानी जा सकती है, इससे पहले रविवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामना दी थी। गौरतलब है कि उरी हमले के बाद से पाकिस्तान और भारत के बीच संबंध खराब चल रहे हैं।

fishermen
सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के कराची शहर स्थित मालिर जेल से क्रिसमस के दिन भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया है। इस बातत जानकारी देते हुए जेल अधिक्षक हसन सेहतो ने कहा है कि भारतीय मछुआरों को सद्भावना के तहत रिहा किया गया है, हमारे तरफ से 220 भारतीय मछुआरों को रिहा किया गया है जिन्हे वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

इससे पहले पाकिस्तान-इंडिया पीपुल्स फोरम फॉर पीस एंड डेमोक्रेसी के प्रवक्ता जतिन देसाई ने कहा था कि 220 मछुआरे रविवार को आ जाएंगे और शेष 209 पांच जनवरी, 2017 को लौटेंगे। देसाई ने कहा, द्विपक्षीय वार्ता पूरी तरह रुके होने के बावजूद यह रिहाई महत्वपूर्ण है। पीआईपीएफपीडी ने बदले में भारत सरकार से भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा करने की अपील की है। फिलहाल कराची की जेलों में 516 भारतीय मछुआरे कैद हैं, जबकि गुजरात की जेलों में 80 पाकिस्तानी मछुआरे हैं। उन्होंने कहा दोनों देशों को मछुआरों के मामले में ‘गिरफ्तार न किए जाने की नीति’ का पालन करना चाहिए। 2008 में स्थापित कैदियों के लिए भारत-पाकिस्तान न्यायिक समिति (आईपीजेसीपी) की तत्काल बैठक होनी चाहिए।

Related posts

बेमौसम बरसात से किसान की फसल हुई बर्बाद, उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Rani Naqvi

गाेंडा में चुनावी रैलीः पीएम ने कहा नोटबंदी के बाद कालेधन वाले एक हो गए

Rahul srivastava

राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब 7 अगस्त को होगी सुनवाई

pratiyush chaubey