Breaking News featured देश

सर्जिकल स्ट्राइक : पाक हुआ बेनकाब, पाक पुलिस ने कहा मारे गए 5 सैनिक

aatankwadi 2 सर्जिकल स्ट्राइक : पाक हुआ बेनकाब, पाक पुलिस ने कहा मारे गए 5 सैनिक

नई दिल्ली। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक में कई आतंकवादियों के साथ कम से कम पांच पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए थे। एक समाचार चैनल के मुताबिक एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के खुलासे के हवाले से यह जानकारी दी है। भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक की बात कहने के लगभग एक सप्ताह बाद टेलीविजन चैनल ने दावा किया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक वरिष्ठ पुलिस से टेलीफोन पर भारतीय सेना के एक-एक दावे की बात कबूली है।

aatankwadi_2

मीरपुर रेंज के पुलिस अधीक्षक गुलाम अकबर को रिकॉर्डिग में कहा कि 29 सितम्बर की रात कई सेक्टरों में सर्जिकल स्ट्राइक हुए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से बातचीत के दौरान, उसने स्पष्ट तौर पर कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों को भारतीय हमले की भनक तक नहीं लगी और 5 सैनिक मारे गए, जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने कई आतंकवादियों के शवों को वहां से तुरंत हटाया। चैनल ने कहा है कि उसके पास मारे गए सैनिकों के नाम भी हैं।

इसके साथ ही अकबर ने फोन पर उस रात जिन-जिन इलाकों में हमले हुए, उसकी पूरी कहानी बयान कर डाली। उसने कहा कि उस रात भीमबेर के समाना, पुंछ के हाजिरा, नीलम के दूधनियाल तथा हथियान बाला के कायानी में हमले हुए। उसने कहा कि भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के तत्काल बाद पाकिस्तानी सेना ने पूरे इलाके की घेरेबंदी कर दी। इसके अलावा पाकिस्तानी वरिष्ठ पुलिस ने कहा कि पाकिस्तानी सेना शवों को एंबुलेंस में डालकर ले गई और उनके शवों को गांव में ही दफन कर दिया गया है।

समाचार चैनल ने दावा किया कि अकबर ने डायरेक्टर जनरल मिलिट्री आपरेशन (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह के एक-एक बयान की भी जांच की। रणबीर सिंह ने 29 सितम्बर को हुए संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लॉन्च पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया है, जिसमें आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को खारिज करते हुए कहा था कि उस रात सीमा पर भारत की तरफ से गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई।

अकबर ने सर्जिकल स्ट्राइक के समय तक की पुष्टि करते हुए कहा, सर, वह रात का समय था। रात दो बजे से सुबह चार या पांच बजे तक तकरीबन 3-4 घंटे तक हमला होता रहा। अलग-अलग जगहों पर हमले हुए। उन्हें प्रतिरोध का भी सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि बुधवार को अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बड़ा खुलासा किया था। अखबार में छपी खबर के मुताबिक चश्मदीदों ने भारत द्वार किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकियों के ठिकानों को जलते हुए देखा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 29 सितंबर की रात हुए सर्जिकल स्ट्राइक में मारे गए लोगों के शवों को ट्रक में लादकर ले जाया गया और सुबह होते ही आतंकियों का अंतिम संस्कार बड़े ही गुपचुप तरीके से किया गया।

 

 

Related posts

बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रयागराज कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

Aditya Mishra

हिमाचल के कुल्लू मनाली में बारिश और बादल फटने से हालात खऱाब,ब्यास नदी का जलस्तर बढा

rituraj

बीजेपी को लगा बड़ा झटका,मध्य प्रदेश नगरपालिका उपचुनाव में कांग्रेस को मिली की बड़ी जीत

rituraj