featured देश मध्यप्रदेश राज्य

बीजेपी को लगा बड़ा झटका,मध्य प्रदेश नगरपालिका उपचुनाव में कांग्रेस को मिली की बड़ी जीत

बीजेपी को लगा बड़ा झटका,मध्य प्रदेश नगरपालिका उपचुनाव में कांग्रेस को मिली की बड़ी जीत

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में इसी साल कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। नगरपालिका और नगर पंचायत के हुए उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हार हुई है और कांग्रेस का डंका बजा है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस के 12 में से 9 पार्षदों को जीत हासिल हुई है। प्रदेश के 11 जिलों के नगर पालिकाओं के 12 वार्ड में उपचुनाव हुए थे।

 

congress flag बीजेपी को लगा बड़ा झटका,मध्य प्रदेश नगरपालिका उपचुनाव में कांग्रेस को मिली की बड़ी जीत

 

ये भी पढें:

मध्य प्रदेश:भोपाल में बच्चा चोर के शक में भीड़ ने तीन लोगों को जमकर पीटा
 मध्य प्रदेश:अस्पताल की बड़ी लापरवाही,अस्पताल ने दर्द से कराह रही गर्भवती महिला को नहीं मुहैया कराई एंबुलेस
दिल्ली में कूड़े के ढेर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उप राज्यपाल को लगाई फटकार

 

इसके पहले भी होशंगाबाद ज़िले के पंचमढ़ी कॉन्टोनमेंट बोर्ड में हुए चुनाव के नतीजे भी कांग्रेस के पक्ष में रहे थे। पार्टी ने सात में से छह सीटें जीत ली थीं। पार्टी के लिए इन छोटी-छोटी जीत के बड़े मायने हैं, क्योंकि कांग्रेस इस राज्य में 2003 से लौटने के सपने देख रही है। ये जीत अक्टूबर-नवंबर महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले पार्टी के लिए आशा की किरण साबित हो सकती है।

 

वहीं, ज़ाहिर सी बात है कि लगातार उपचुनावों में हार रही बीजेपी के लिए ये चिंता का सबब होगा क्योंकि सिर्फ विधनसभा ही नहीं बल्कि लोकसभा के लिहाज़ से भी ये बहुत बड़ा राज्य है। ऊपर से सूब पर लंबे समय तक पार्टी की पकड़ रही है। आपको बता दें कि पिछले आम चुनाव पार्टी ने राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

 

ये भी पढें:

दिल्ली: स्कूल बस में चौथी क्लास के छात्र का यौन शोषण करते थे 3 नाबालिग,मामला दर्ज
दिल्लीः प्रदेश कांग्रेस ने अपनी नई टीम को 2019 के चुनाव की जीत के लिए मंत्र
‘एनएमडीएफसी’ दिल्ली यूनाइटेड क्रिश्चियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों की मदद करता है-नकवी

 

By: Ritu Raj 

Related posts

परेश रावल ने कहा, ‘गधे कहने वाले गुजरात में वोट की भीख मांग रहे हैं’

Pradeep sharma

पश्चिम बंगाल विदेशी निवेशकों के लिए सबसे बेहतर स्थान: ममता

Breaking News

जम्मू कश्मीर पूर्व उपराज्यपाल गिरिश चंद्र मुर्मू ने संभाला CAG का पदभार..

Rozy Ali