featured देश

Padma Award: गायिका सुलोचना चव्हाण के पास राष्ट्रपति ने खुद जाकर दिया पद्मश्री पुरस्कार, देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

Padma Award: गायिका सुलोचना चव्हाण के पास राष्ट्रपति ने खुद जाकर दिया पद्मश्री पुरस्कार, देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

Padma Award || राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पद्म पुरस्कार (Padma Award) विजेताओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में दिव्यांग गायिका सुलोचना चव्हाण को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन्हें सम्मानित करने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद खुद उनके पास पहुंचे और उनके सामने झुक कर पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका प्रभा अन्ने को भी पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया। भारतीय बायोटेक के एमडी कृष्ण एला और संयुक्त एमडी सुचित्रा एला को पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। 

पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता, भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

भाजपा के पूर्व नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से दिया गया। स्वर्गीय कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। 

राष्ट्रपति कोविंद ने गुरुक्कल शंकर नारायण मेनन को खेल के लिए पद्म श्री प्रदान किया। केरल में एक स्थापित कलारीपयट्टू गुरु, उन्होंने इस क्षेत्र में 60 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ एक व्यवसायी, कलाकार और शिक्षक के रूप में उच्च स्तर की दक्षता हासिल की है।

आयरिश विद्यालयों में सांस्कृतिक लोकप्रियता को बढ़ावा देने के लिए आयरलैंड के प्रोफेसर रटगर कोर्टेनहॉर्स्ट को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

Related posts

सैन्य सेवाओं के लिए चयनित युवाओं का सीएम के साथ रक्षामंत्री और थलसेनाध्यक्ष ने किया सम्मान

piyush shukla

India Corona Cases Update: देश में पिछले 24 घंटे में 8,084 मामले दर्ज, 10 लोगों की मौत

Rahul

युवाओं को मिलेगा रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता: योगी

Breaking News