featured Breaking News दुनिया देश राज्य

सर्जिकल स्ट्राइक का पूरा हुआ 1 साल, रक्षा मंत्री जाएंगी जम्मू-कश्मीर

defence miniter सर्जिकल स्ट्राइक का पूरा हुआ 1 साल, रक्षा मंत्री जाएंगी जम्मू-कश्मीर

घाटी में इन दिनों तनाव का माहौल बना हुआ है। लेकिन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण पहले कश्मीर दौरे के लिए शुक्रवार को दो जम्मू कश्मीर जाने वाली हैं। शुक्रवार को अपने दौरे के लिए वह श्रीनगर पहुंचने वाली हैं। निर्मला सीतारमण का यह दौरा पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सर्जिकल स्ट्राइक के एक साल पूरा हो जाने के बाद हो रहा है। रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख बिपिन रावत भी श्रीनगर पहुंच रहे हैं।

defence miniter सर्जिकल स्ट्राइक का पूरा हुआ 1 साल, रक्षा मंत्री जाएंगी जम्मू-कश्मीर
defense minister

अपने दौरे के दौरान वह चिनार कोर मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक भी करने वाली हैं। जानकारी है कि वह आतंकियों के गढ़ कहे जाने वाले दक्षिण कश्मीर के विक्टर फोर्स मुख्यालय में भी जा सकती हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि निर्मला सीतारमण भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सर्जिकल स्ट्राइक के एक साल पूरे होने के अवसर पर सियाचिन में एक कार्यक्रम में हिस्सा भी ले सकती हैं।

आपको बता दें कि साल 2016 में भारत ने 28-29 सितंबर की रात को पाकिस्तान गतिविधियों से तंग आकर उसके खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। जिसके इंचार्ज थे ले. जनरल डीएस हुड्डा। उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान के खिलाफ किए जा रही सर्जिकल स्ट्राइक को दिल्ली में लाइव देखा भी जा रहा था। उनके अनुसार इस बात की उन्हें जानकारी नहीं थी कि दिल्ली में यह लाइव कौन देख रहा है। वही सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक बार फिर से पाकिस्तान को भारत की ताकत का अंदाजा लग गया था और पूरी दुनिया में भारतीय कार्रवाई की सहारना की जा रही थी।

Related posts

राम जन्मभूमि केसः पांच जजों की पीठ से जस्टिस यूयू ललित ने खुद को किया अलग

mahesh yadav

कोचिंग नहीं, युवाओं की पथ प्रदर्शक बनेगी अभ्युदय: योगी

Pradeep Tiwari

India Corona Case Update: बीते 24 घंटे में देश में 1,690 नए मरीज कोरोना से हुए संक्रमित, एक्टिव केसों हुए 19,613

Rahul