लखनऊः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पूरे प्रदेश में ‘एक गांव एक तिरंगा’ आभियान शुरू करने जा रही है। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के तहत एबीवीपी ये अभियान प्रदेश स्तर पर चलायेगी।
आम जनमानस को स्वतंत्रता दिवस के मोहत्सव से जोड़ने के उद्देश्य से 15 जिलों व छह विभागों के 3000 से अधिक स्थानों पर इस अभियान के तहत ध्वजारोहण किया जाएगा। सात ही स्वतंत्रता दिवस की शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति गीत गायन कवि सम्मेलन आदि का आयोजन भी किया जायेगा।
एबीवीपी अपने इस कार्यक्रम के लिए प्रांत व जिला स्तर पर समिति का गठन किया है। एबीवीपी की इस शोभायात्रा तिरंगा यात्रा को बड़ा स्वरुप दिया जायेगा। इस दौरान अवध प्रांत के जनजाति बाहुल्य जिलों बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती व लखीमपुर के जनजातीय वाले गांव को इस उत्सव से जोड़ा जाएगा।