Breaking News मनोरंजन

डांस इंडिया डांस के सेट पर करीना कपूर ने बताया कि किसपर आया था उनका दिल

kareena6 डांस इंडिया डांस के सेट पर करीना कपूर ने बताया कि किसपर आया था उनका दिल

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने छोटे पर्दे पर डांस इंडिया डांस-7 से डेब्यू कर चुकी हैं। इस शो को करीना कपूर जज कर रहीं हैं। इस दौरान उन्होंने एक एपिसोड में अपने क्रश के बारें में बताया। जो वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है।

दरअसल शो को होस्ट कर रहे एक्टर करण वाही ने जब बेबो से उनके पहले क्रश के बारें में पूछा तो करीना कपूर ने आशिका फेम एक्टर राहुल रॉय का नाम लिया। इसी के साथ करीना कपूर ने ये भी बताया कि राहुल रॉय की वजह से उन्होंने आशिकी फिल्म 8 बार देखी थी।

बता दें राहुल रॉय की ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इस फिल्म के बाद से ही राहुल ने करीना कपूर को ही नहीं बल्कि लाखों लड़कियों को अपना दीवाना बनाया था। इस फिल्म के गाने लोगों के दिलों में आज भी बसे हुए हैं।

वहीं अगर करीना कपूर खान के करियर फ्रंट के बारें में बात करें तो उन्होंने हाल ही में गुड न्यूज फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी और दिलडीत दोसांक्ष भी नजर आएंगे। इसके अलावा करीना कपूर खान जल्द ही करण जौहर की फिल्म तख्त की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।

 

सलमान खान- सुदीप की जोड़ी एकबार फिर फिल्मों में आएगी नजर, ये होगा न अवतार

Related posts

कार्रवाई पर रामगोपाल का बयान कहा CBI की कोई जांच मुझ पर या परिवार पर नहीं

piyush shukla

दिनेश मानसेरा की मंगली एक पटकथा का हुआ विमोचन

piyush shukla

Eastern Peripheral Expressway पर हादसा, कार में दो जिंदा जले

Trinath Mishra