featured देश

चांद के रहस्यों को जानने के लिए आगे बढ़ रहा भारत नासा ने किया बड़ा खुलासा..

chandrayaan 2 चांद के रहस्यों को जानने के लिए आगे बढ़ रहा भारत नासा ने किया बड़ा खुलासा..

भारत के चन्द्रयान 2 को लकेर अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने बड़ा खुलासा किया है। नासा ने चांद पर भारत के द्वारा भेजे गये चंद्रयान प्रज्ञान लैडर को लेकर जानकारी दी है।विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग के प्रयास विफल रहने के 10 महीने बाद नासा की ताजा तस्वीरों ने इसरो की उम्मीद फिर से उम्मीद जगा दी है। पिछले साल नासा की तस्वीरों का इस्तेमाल कर विक्रम के मलबे की पहचान करने वाले चेन्नई के वैज्ञानिक शनमुग सुब्रमण्यन ने भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी को ईमेल भेजकर दावा किया है कि मई में नासा द्वारा भेजी गई नई तस्वीरों से प्रज्ञान के कुछ मीटर आगे बढ़ने के संकेत मिले हैं।

moon 2 चांद के रहस्यों को जानने के लिए आगे बढ़ रहा भारत नासा ने किया बड़ा खुलासा..
इसरो प्रमुख के. सिवन ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि हालांकि हमें इस बारे में नासा से कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन जिस व्यक्ति ने विक्रम के मलबे की पहचान की थी, उसने इस बारे में हमें ईमेल किया है। हमारे विशेषज्ञ इस मामले को देख रहे हैं। अभी हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।आपको बता दें, पिछले साल 6 सितंबर को चंद्रयान 2 ऑर्बिटर से लॉन्च होने के बाद विक्रम लैंडर का ISRO से संपर्क टूट गया था। लैंडर चांद के साउथ पोल के पास सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। 22 जुलाई 2019 को ‘बाहुबली’ नाम का GSLV रॉकेट आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के लॉन्च पैड से उड़ा था। ये रॉकेट अपने साथ चंद्रयान 2 ऑर्बिटर, विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ले गया था।
शनमुग ने बताया है कि 4 जनवरी की तस्वीर से लगता है कि प्रज्ञान अखंड बचा हुआ है और यह लैंडर से कुछ मीटर आगे भी बढ़ा है।

https://www.bharatkhabar.com/bhagwan-ram-is-in-heart-of-jammu-peoples/

हमें यह जानने की जरूरत है कि रोवर कैसे सक्रिय हुआ और उम्मीद करता हूं कि इसरो इसकी पुष्टि जल्दी करेगा।इशरों इस पर जांच कर रहा है। बहुत जल्दी प्रज्ञान को लेकर खुलासा करेगा। लेकिन नासा की तस्वीरों भारत के लिए उम्मीद जगा दी है।

Related posts

रिपल चौथी क्लास से पीएम मोदी को बांधती है राखी !

bharatkhabar

आतंकी बुरहान के भाई की मौत पर मुआवजा देगी महबूबा सरकार

Rahul srivastava

यमुना की गंदगी ने ताजमहल की खूबसूरती में लगाया दाग!

kumari ashu