featured धर्म

अयोध्या के बाद काशी और मथुरा के मंदिरों का नम्बर..

ramdev अयोध्या के बाद काशी और मथुरा के मंदिरों का नम्बर..

राम जन्मभूमि पूजन में हिस्सा लेने पहुंचे योग गुरू बाबा रामदेव ने अयोध्या पहुंचते ही बड़ा बयान दिया है। जिसकी खूब चर्चा हो रही है। रामदेव ने कहा है कि राम का भव्य मंदिर बन रहा है और हमारी प्रार्थना है कि राम राज्य भी आए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का एक सपना पूरा हो रहा है तो काशी विश्वनाथ का भी और मथुरा-वृंदवान का भी सारे सपने पूरे होंगे।

baba ramdev अयोध्या के बाद काशी और मथुरा के मंदिरों का नम्बर..
बाबा रामदेव ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों को भी सम्मान देना है और अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी सम्मान देना है। इस समाज की सद्भावना को भी बरकरार रखना है और अतीत का गौरव रखते हुए वर्तमान में पुरुषार्थ करते हुए परम वैभवशाली भारत का निर्माण करना है। बाबा रामदेव ने कहा कि सबकुछ होगा, हमें धीरज के साथ और विवेक के साथ आगे बढ़ना है। लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण की शुरूआत होने पर बाबा रामदेव ने कहा कि राम मात्र एक व्यक्ति नहीं वह हमारी संस्कृति हैं। वह हमारे पूर्वज भी हैं और अवतारी पुरुष भी हैं। राम हमारी सनातन संस्कृति के पुरोधा भी हैं। राम राष्ट्रभक्ति हैं।

https://www.bharatkhabar.com/bhagwan-ram-is-in-heart-of-jammu-peoples/
इतना ही नहीं बाबा रामदेव ने कहा कि, भगवान राम आदिवासियों के भी पूर्वज है और मुस्लिमों के भी पूर्वज हैं। इसके साथ ही विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि, राम मंदिर के बाद वो अन्य स्थानों पर ध्यान देंगे।आपको बता दें, राम जन्म भूमि पूजन 5 अगस्त यानि की कल होना है। ज्स के बाद राम मंदिर को बनने में 2 से 3 साल लग जाएंगे। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर 500 साल बाद बनने जा रहा है। जिसकी चर्चा देश और विदेशों में हो रही है।

Related posts

रेखा और सचिन सदन में आने को इच्छुक नहीं तो दे दें इस्तीफाः नरेश अग्रवाल

Rahul srivastava

छत्तीसगढ़ में 12वीं की परीक्षा आज से शुरू, घर बैठे एग्जाम देंगे छात्र

Rahul

जानिए: क्यों दूल्हा बनने से पहले पति पहुंचा पुलिस थाने

Rani Naqvi