featured मनोरंजन

ऋषि कपूर की मौत का पत्नी नीतू कपूर को लगा बड़ा सदमा, ‘हमारी कहानी खत्म’..

netu v1 ऋषि कपूर की मौत का पत्नी नीतू कपूर को लगा बड़ा सदमा, 'हमारी कहानी खत्म'..

30 अप्रैल को बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया। ऋषि कपूर के जाने से पूरा बॉलीवुड सदमें में है और उन्हें भूल नहीं पा रहा है।

neetu 2 ऋषि कपूर की मौत का पत्नी नीतू कपूर को लगा बड़ा सदमा, 'हमारी कहानी खत्म'..
इस बीच उनकी गमगीन पत्नी नीतू कपूर का पति की मौत पर बयान आया है। जिसे पढ़कर आप भी भावुक हो जाएंगे।

नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, End of our story यानी हमारी कहानी का अंत। नीतू का यह मैसेज काफी भावुक कर देने वाला है। ऋषि कपूर के यूं चले जाने से उनका पूरा परिवार टूट गया है।

इसके साथ ही नीतू कपूर ने दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं। नीतू के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस उन्हें सांत्वना दे रहे हैं साथ ही ऋषि कपूर की आत्मा ती शांति के लिए दुआएं भी कर रहे हैं।
ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार अपने इंस्टाग्राम से नीतू कपूर ने ये फोटो शेयर की है। जिसे देखकर उनके दुख का साफ पता लगाया जा सकता है।

नीतू और ऋषि की लव मैरिज थी। सार्वजनिक स्थानों पर कई बार दोनों कपल एक-दूसरे की खूब केयर करते हुए दिखते थे।

https://www.bharatkhabar.com/rishi-kapoor-last-film-sharmaj-namkeen-closed/
ऋषि कपूर के अचानक चले जाने से कपूर खानदान सहित पूरा देश सदमें में है। और ऋषि कपूर की लंबी आयु की कामना कर रहा है।

Related posts

#Add22Kin69K: शिक्षक अभ्यर्थियों का धरना जारी, पुलिस प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Shailendra Singh

आखिरी मैंच खेल रहे कुक ने ओवर थ्रो के लिए जसप्रीत बुमराह को कहा धन्यवाद

mahesh yadav

पाक ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, कई गाड़ियों को पहुंचा नुकसान

Pradeep sharma