30 अपैल को अचानक से बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर हम सबको छोड़ कर चले गये। उनके जाने से फिल्मी दुनिया को बड़ा झटका लगा है। ऋषि कपूर के फैंस उनके निधन से पहले से ही सदमें में थे। इस बीच ऋषि कपूर को लेकर एक और ऐसी खबर आ गई। जिसने ऋषि कपूर के फैन्स का दिल तोड़ दिया है।
आपको बता दें ऋषि कपूर अपने पीछे एक अधूरी फिल्म भी छोड़ गए हैं। ये उनकी आखिरी फिल्म है।
ऋषि कपूर, जूही चावला और गूफी पेंटल के साथ फिल्म ‘शर्मा दी नमकीन’ नाम की एक फिल्म पर काम कर रहे थे।
इस फिल्म का निर्देशन हितेश भाटिया कर रहे थे और ये फिल्म फरहान अख्तर के एक्सल एंटरटेंनमेंट के बैनर लते बन रही थी।
लेकिन अब ये खबर आ रही है कि, शायद ऋषि कपूर की इस आखिरी फिल्म को हम देख नहीं पाएंगे।
दिल्ली में शूटिंग के वक्त ऋषि कपूर बीमार पड़ गए थे। खबरों की माने तो इस फिल्म की शूटिंग 2018 में शुरू हो थी, लेकिन इस दौरान ऋषि को कैंसर के बारे में पता चला और वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क चले गए।
जब वापस आये तो लॉकडाउन लग गया और इस फिल्म की शूटिंग रूक गई। इस बीच अचानक से कल ऋषि कपूर का निधन हो गया।
https://www.bharatkhabar.com/rishi-kapoor-best-movies/
आपको बता दें, फिल्म को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रियानहीं आयी है। लेकिन जैसे के खबर आ रही है कि, ऋषि कपूर के निझन के बाद ये फिल्म भी बंद हो जाएगी। इस खबर से उनके फैंस का दिल टूट गया है।