featured धर्म

Navratri 4th Day 2022: नवरात्रि का चौथा दिन आज, जानें मां कूष्मांडा की पूजन विधि, शुभ मुहूर्त व मंत्र

19 10 2020 navratri 2020 maa kushmanda puja 20906435 Navratri 4th Day 2022: नवरात्रि का चौथा दिन आज, जानें मां कूष्मांडा की पूजन विधि, शुभ मुहूर्त व मंत्र

Navratri 4th Day 2022: शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन 29 सितंबर, आज गुरुवार को है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा का विधान है। जानें मां मां कूष्मांडा का स्वरूप, भोग, पूजा विधि, शुभ रंग व मंत्र…..

ये भी पढ़ें :-

जम्मू कश्मीर: उधमपुर में आठ घंटे में दो बम विस्फोट, 2 लोग हुए घायल

धर्म शास्त्रों के अनुसार, अपनी मंद मुस्कुराहट और अपने उदर से ब्रह्मांड को जन्म देने के कारण इन्हें कूष्मांडा देवी के नाम से जाना जाता है। मां कूष्मांडा को तेज की देवी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ब्रह्मांड के सभी प्राणियों में जो तेज हैं, वह मां कूष्मांडा की देन है।

कुष्मांडा माता की आरती पढ़ें – Read Maa Kushmanda Aarti Now

मां कूष्मांडा का स्वरूप
मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, इसलिए इन्हें अष्टभुजा भी कहा जाता है। इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। वहीं आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। मां कूष्मांडा को कुम्हड़े की बलि अति प्रिय है और संस्कृत में कुम्हड़े को कूष्मांडा कहते हैं। इसीलिए मां दुर्गा के इस रूप को कूष्मांडा कहा जाता है।

मां कूष्मांडा मंत्र
बीज मंत्र- कुष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम:
पूजा मंत्र- ॐ कूष्माण्डायै नम:
ध्यान मंत्र- वन्दे वांछित कामर्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्। सिंहरूढ़ा अष्टभुजा कूष्माण्डा यशस्वनीम्॥

 

Navratri 2021 Day 4 Maa Kushmanda: चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा, जानें  पूजा विधि पढ़े मंत्र व आरती, Worship of mother Kushmanda on fourth day,  learn mantras and worship prayers.

नवरात्रि के चौथे दिन के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:37 ए एम से 05:25 ए एम।
  • अभिजित मुहूर्त- 11:47 ए एम से 12:35 पी एम।
  • विजय मुहूर्त-02:11 पी एम से 02:58 पी एम।
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:58 पी एम से 06:22 पी एम।
  • अमृत काल- 08:39 पी एम से 10:13 पी एम।
  • निशिता मुहूर्त-11:47 पी एम से 12:36 ए एम, 30 सितम्बर।
  • सर्वार्थ सिद्धि योग- 05:13 ए एम, सितम्बर 30 से 06:13 ए एम, 30 सितम्बर।
  • रवि योग- 06:13 ए एम से 05:13 ए एम, 30 सितम्बर।

Navratri 2020: मां कूष्मांडा की पूजा आज, देवी की उपासना से दूर होंगे ये  बड़े कष्ट - Navratri 2020 maa kushmanda pujan vidhi fourth day of navratra  tlifd - AajTak

मां कूष्मांडा पूजा विधि

  • ब्रह्म मुहूर्त में उठने के बाद स्नान आदि करके पीले रंग के वस्त्र पहनें।
  • उसके बाद सूर्य भगवान को जल अर्पण करके व्रत का संकल्प लें।
  • अब सबसे पहले कलश की पूजा करें।
  • ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का आवाहन करें।
  • अब देवी को फूल और माला चढ़ाएं।
  • पूजा के बाद मां की कथा सुनें और मंत्रों का जाप करें।
  • मां का भोग लगाकर आरती गाएं।

Related posts

पाक पीएम ने भारत के खिलाफ उगला जहर, मोहम्मद कैफ ने दिया करारा जवाब

Ankit Tripathi

IndiGo Flight Accident: इंडिगो एयरलाइंस की प्लाइट के टेक ऑफ के दौरान लगी आग, VIDEO

Rahul

नई मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मंडी से किसानों तक पहुंचेगा 1 लाख करोड़ रुपया

pratiyush chaubey