featured देश पंजाब

पंजाब के नए कैप्टन बने नवजोत सिंह सिद्धू, पार्टी ने सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान

navjot पंजाब के नए कैप्टन बने नवजोत सिंह सिद्धू, पार्टी ने सौंपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे सियासी उठापठक पर अब विराम लगता हुआ दिख रहा है। क्योंकि पार्टी ने नवजोत सिंह सिद्धू को नई जिम्मेदारी सौंप दी है। आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया है।

सिद्धू अब सुनील जाखड़ की जगह लेंगे। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इनमें से संगत सिंह, कुलजीत नागरा, पवन गोयल और सुखविंदर डैनी शामिल हैं।

राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। और ऐसे में कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए नवोजत सिंह सिद्धू के नाम पर मुहर लगा दी। आने वाले समय में सिद्धू के सामने कई तरह की चुनौतियां होंगी।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ये कयास लगाए जा रहे थे कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान मिल सकती है। खबरें ये भी सामने आईं कि सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के संभावित फैसले से सीएम अमरिंदर नाराज हैं।

Related posts

मिस्त्र के उत्तरी सिनाई प्रांत में सुरक्षाबलों ने 52 आतंकवादियों को किया ढेर

rituraj

मुरादाबादः सपा में बगावत जारी, भाजपा का निर्विरोध जीतना तय!

Shailendra Singh

सक्सेसफुल रहा 5G का ट्रायल, स्पीड जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

Shailendra Singh